August 20, 2024 12:41 PM

printer

बिहार के प्रमुख मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल जारी

कोलकाता में एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में कल भी बिहार के प्रमुख मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों ने कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान ओपीडी सेवा ठप रही। पटना स्थित आईजीआईएमएस में मरीजों के हित में इमरजेंसी ओपीडी संचालित किया गया। पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों ने जबरन ओपीडी पंजीकरण काउंटर को बंद करा दिया। वहीं, एम्स पटना के ओपीडी में सीनियर फैकल्टी ने मरीजों का इलाज किया। दरभंगा के डीएमसीएच में भी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का असर दिखा। यहां इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहीं लेकिन ओपीडी में इलाज नहीं हुआ। मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच, गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल और भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भी ओपीडी सेवा बाधित रही।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला