दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अनशन के दौरान सोमवार को उनका शुगर लेवल गिर जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हरियाणा से और अधिक जल की मांग को लेकर इस महीने की 21 तारीख को वे अनशन पर बैठी थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद अनशन समाप्त हो गया।
Site Admin | June 27, 2024 12:01 PM | Atishi | Delhi
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को अस्पताल से मिली छुट्टी