दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजधानी में सक्रिय मानव अंग प्रत्यारोपण के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया

 

 

दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सक्रिय मानव अंग प्रत्यारोपण के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। अपराध शाखा ने एक डॉक्‍टर और सरगना सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से किडनी रोगियों के फर्जी आधार कार्ड, अंगदाताओं और अस्पतालों के जाली दस्तावेज जब्‍त किये हैं। इसके अलावा खाली स्टाम्प पेपर, हार्ड डिस्क, दो लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन और एक हजार आठ सौ अमेरिकी मुद्रा भी जब्‍त की हैं। पकड़े गये सभी आरोपी बांग्‍लादेश के निवासी हैं। यह गिरोह राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में काफी लम्‍बे समय से सक्रिय थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला