दिल्ली: भारी गर्मी में पानी की कमी से लोगों की मुश्किलें बढ़ी

पिछले दो सप्ताह से राष्ट्रीय राजधानी में जारी भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में लोग पानी की भारी कमी से जूझ रहे हैं। शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बहुत कम है या बिल्कुल नहीं है, जिससे लोगों को पानी के टैंकरों और बोरवेलों पर निर्भर होना पड़ रहा है। प्रभावित इलाकों में संगम विहार, महरौली, वसंत विहार, ओखला, वसंत कुंज, चाणक्यपुरी, नरेला, रोहिणी, उत्तम नगर, जनकपुरी, विकासपुरी, मोती नगर, पटेल नगर, छतरपुर, करावल नगर, मुखर्जी नगर, गीता कॉलोनी, कृष्णा नगर और शाहदरा शामिल हैं। यमुना नदी में कम जल स्तर और महत्वपूर्ण जल शोधन संयंत्रों में तकनीकी समस्याओं के कारण राजधानी में पानी की कमी है।

 

पानी की कमी के कारण प्रदर्शन भी हुए हैं। आम आदमी पार्टी सरकार ने हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने जल संकट के लिए भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने पानी के लिए दिल्‍ली सरकार के अनुरोधों की अनदेखी की है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 24 घंटे मुफ्त पानी आपूर्ति के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला