दिल्ली भाजपा नेताओं ने एक विशेष समुदाय के बारे में कथित तौर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कथित तौर पर गैर-जिम्मेदाराना बयान देने के लिए श्री गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री गांधी ने तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने के लिए यह बयान दिया। हालाँकि, श्री गांधी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उनकी टिप्पणियाँ भारतीय जनता पार्टी के लिए थीं, न कि किसी विशेष समुदाय के लिए।
Site Admin | July 3, 2024 12:02 PM | BJP | Delhi | Rahul Gandhi
दिल्ली: भाजपा नेताओं ने कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया