उत्तर प्रदेश में गोंडा रेल दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढकर चार हो गई। दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति ने लखनऊ अस्पताल में दम तोड दिया जबकि एक अन्य का शव पटरी से उतरे डिब्बे से आज बरामद किया गया। दो घायल व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार डिब्रूगढ जाने वाली ट्रेन के 21 डिब्बे कल दोपहर पटरी से उतर गए थे जिससे 30 लोग घायल हो गए थे। लखनऊ, गुवाहटी रेलमार्ग को चालू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस बीच इस मार्ग से गुजरने वाले ट्रेनों को दूसरे मार्गो से भेजा जा रहा है।
Site Admin | July 19, 2024 1:27 PM | ट्रेन दुर्घटना अपडेट | संशो ट्रेन दुर्घटना अपडेट
उत्तर प्रदेश में गोंडा रेल दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढकर चार हुई