आकाशवाणी के साप्ताहिक कार्यक्रम ‘पब्लिक स्‍पीक’ में आज नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे से निपटने पर होगी चर्चा

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग साप्ताहिक कार्यक्रम पब्लिक स्‍पीक में आज रात नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे से निपटने पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। स्वापक नियंत्रण ब्‍यूरो के उप महानिदेशक नीरज गुप्ता और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर लोकेश शेखावतचर्चा में भाग लेंगे। 

     

कार्यक्रम आकाशवाणी के एफएम गोल्ड और अतिरिक्त मीटरों पर रात साढ़े नौ बजे से प्रसारित होगा। कार्यक्रम के दौरान श्रोता टेलीफोन नंबर 011-23 42 10 50 और 011-23 31 44 44 पर विषय से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में विशेषज्ञों से प्रश्न पूछ सकते हैं। इसके अलावा वाट्सएप नंबर 92890 94044 पर भी सवाल भेजे जा सकते हैं।

   

कार्यक्रम हमारी वेबसाइट www.newsonair.gov.in और यू ट्यूब चैनल न्यूज़ ऑन एआईआर ऑफिशियल पर भी उपलब्ध रहेगा।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला