अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव श्री धर्मेंद्र ने आज राज्य में सड़क परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न भूमि अधिग्रहण मुद्दों पर सीमा सड़क महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन के साथ ईटानगर में एक बैठक की। बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख पी सुब्रमण्यम भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान अरुणाचल प्रदेश के नौ जिलों में सीमा सड़क संगठन के तहत 22 सड़क परियोजनाओं के लिए संयुक्त सर्वेक्षण, अधिसूचना, मुआवजा वितरण, वन मंजूरी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Site Admin | June 28, 2024 9:06 PM | बीआरओ डीजी की एपीसीएस के साथ बैठक
अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव श्री धर्मेंद्र ने सीमा सड़क महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन के साथ ईटानगर में एक बैठक की