मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के खातों में 1250 रूपये की राशि अंतरित करेंगे। साथ ही रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप लाभार्थी महिलाओं के खातों में 250 रूपये की उपहार राशि भी अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्योपुर जिले के विजयपुर और टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में यह राशि अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर लाभार्थी महिलाओं को आभार-पत्र और उपहार देगें साथ ही राखी भी बंधवाएगें। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आज प्रदेश की सभी 23 हजार 11 ग्राम पंचायतों एवं 416 नगरीय निकायों में भी वृहृद स्तर पर आभार सह उपहार कार्यक्रम होंगे। राज्य सरकार के मंत्री एवं जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Site Admin | August 10, 2024 9:29 AM
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बहनों के खातों में 1250 रूपये के साथ 250 रूपये की उपहार राशि भी अंतरित करेंगे