छत्तीसगढ़ सरकार ने ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप की जांच सीबीआई को सौंप दी

छत्तीसगढ़ सरकार ने ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप की जांच सीबीआई को सौंप दी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि इस मामले में प्रदेश के विभिन्न थानों और ईओडब्ल्यू तथा एसीबी में दर्ज सभी सत्तर केस सीबीआई को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो जल्द ही मामले की जांच शुरू करेगी।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने इस मामले में ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला