छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव अमेरिका के अध्ययन प्रवास के बाद आज रायपुर पहुंचे। श्री साव ने बताया की अमेरिका की अध्ययन यात्रा के दौरान उन्होंने पांच प्रमुख शहरों का भ्रमण कर सड़क निर्माण और सड़कों के रखरखाव की तकनीक, इनमें एआई के उपयोग और पुल-पुलियों के निर्माण को लेकर तकनीकी विशेषज्ञों से चर्चा की। श्री साव ने बताया कि उन्होंने अमेरिका में निर्माण स्थलों और ग्रीन-फील्ड रोड का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की परिस्थितियों में जिन तकनीकों का इस्तेमाल हो सकता है, उन्हें यहां जरूर लागू करेंगे।
Site Admin | September 20, 2024 7:45 PM | Chhattisgarh news
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव अमेरिका के अध्ययन प्रवास के बाद आज रायपुर पहुंचे