हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री और झामुमो नेता चम्पाई सोरेन के दिल्ली में पिछले दो दिनों से रहने के बाद राजधानी रांची में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। सूत्रों के अनुसार चम्पाई सोरेन भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। उनकी बातचीत भाजपा के साथ चल रही है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) चम्पाई सोरेन के अगले कदम का इंतजार कर रही है। चम्पाई के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद ही झामुमो आगे की कार्रवाई करेगा।
Site Admin | August 20, 2024 10:54 AM
चम्पाई सोरेन के दिल्ली में रहने से रांची में राजनीतिक सरगर्मी तेज