अग्निपथ योजना को सैनिक सम्मान योजना के रूप में पुनः शुरु करने का दावा करने वाले व्हाट्सएप संदेश को केंद्र सरकार ने फर्जी बताया

केंद्र सरकार ने उस व्हाट्सएप संदेश को फर्जी बताया है जिसमें यह दावा किया गया है कि अग्निपथ योजना को सैनिक सम्मान योजना के रूप में पुनः शुरू किया गया है। इस फर्जी संदेश में दावा किया गया है कि इस योजना में कई बदलाव करते हुए इसे फिर से शुरू किया गया है।
 
 

इन बदलावों में ड्यूटी की अवधि को सात वर्ष तक बढ़ाना और 60 प्रतिशत स्थायी कर्मचारी और बढ़ी हुई आय शामिल है। प्रेस सूचना कार्यालय ने इस तरह के सभी दावों का खंडन करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला