केंद्र ने कश्मीर घाटी में चुनाव के लिए अब तक अर्धसैनिक बलों की तीन सौ कंपनियों को तैनात किया है। कश्मीर घाटी में विधानसभा चुनावों के सुचारू संचालन के लिए सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी और आईटीबीपी सहित अर्धसैनिक बलों की दो सौ अठानवे कंपनियां तैनात की गई हैं। श्रीनगर, हंदवाड़ा, गांदरबल, बडगाम, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा, अवंतीपोरा और कुलगाम जिलों में सुरक्षा बलों की नियुक्ति की गई है। निर्वाचन आयोग ने केंद्र शासित प्रदेश में तीन चरणों में होने वाले मतदान के पहले चरण की अधिसूचना कल जारी कर दी। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का 25 और तीसरे व अंतिम चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा।
Site Admin | August 21, 2024 12:44 PM
केंद्र ने कश्मीर घाटी में चुनाव के लिए अब तक अर्धसैनिक बलों की तीन सौ कंपनियों को तैनात किया