उत्तर प्रदेश

June 29, 2024 7:54 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल सुबह 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश में लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल सुबह 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश में लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस रेडियो कार्यक्रम की 111वीं कड़ी होगी। श्री मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद मन की बात का यह पहला कार्यक्रम होगा। इसे आकाशवाणी के समूचे नेटवर्क...

June 29, 2024 7:52 PM

पासपोर्ट बनवाने या नवीनीकरण के लिये जरूरी दस्तावेजों सहित किसी भी तरह की जानकारी अब आवेदकों के व्हाट्सएप पर उपलब्ध

पासपोर्ट बनवाने या नवीनीकरण के लिये जरूरी दस्तावेजों सहित किसी भी तरह की जानकारी अब आवेदकों के व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही किसी समस्या या शिकायत के समाधान की सुविधा भी व्हाट्सएप पर प्रारम्भ की गयी है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शुभम सिंह के मुताबिक पासपोर्ट विभाग की प्रक्रिया को और सरल ...

June 29, 2024 7:52 PM

राज्य सरकार अयोध्या, वाराणसी और गोरखपुर में पीएम सूर्य घर रूफ टॉप सोलर योजना के प्रति बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलायेगी

प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार अयोध्या, वाराणसी और गोरखपुर में पीएम सूर्य घर रूफ टॉप सोलर योजना के प्रति बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलायेगी। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा अभिकरण, यूपी नेडा दो करोड़ रूपये की धनराशि व्य...

June 29, 2024 7:52 PM

दानवीर भामाशाह की जयंती राज्य के सभी जिलों में व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई जा रही है

महान राष्ट्रभक्त महाराणा प्रताप के अनन्य सहयोगी दानवीर भामाशाह की जयंती को प्रदेश सरकार के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सभी जनपदों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर के चुनिन्दा व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम स्थलों पर एक जिला...

June 29, 2024 7:51 PM

वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए काशीवासियों को अब अलग द्वार से प्रवेश की अनुमति मिलेगी

वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए काशीवासियों को अब अलग द्वार से प्रवेश की अनुमति मिलेगी। यह सुविधा सावन माह शुरू होने से पहले मिलने लगेगी। इसे लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

June 29, 2024 7:50 PM

प्रदेश में मानसून की दस्तक से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली

प्रदेश में मानसून की दस्तक से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। राज्य के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में आज भी रूक-रूक कर बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी हिस्सों में अगले दो दिन तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

June 28, 2024 8:32 PM

सुल्तानपुर में कल देर शाम गोमती नदी में नहाते समय चार बच्चे डूब गये

सुल्तानपुर में कल देर शाम गोमती नदी में नहाते समय चार बच्चे डूब गये। इनमें से एक बच्चे को तत्काल प्रभाव से बचा लिया गया बाकी तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका। इन तीन बच्चों के शव स्थानीय गोताखोरों की मदद से एसडीआरएफ की टीम ने आज नदी से बाहर निकाले। तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया ...

June 28, 2024 8:31 PM

एनएचआरसी ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने ग्रेटर नोएडा में एक सीवेज उपचार संयंत्र के अंदर तीन श्रमिकों की कथित मौत पर उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। मीडिया की एक खबर पर स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कह...

June 28, 2024 8:28 PM

वाराणसी के ललित उपाध्याय पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे

वाराणसी के ललित उपाध्याय पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ललित का चयन भारतीय हॉकी टीम में हुआ है। ये दूसरा मौका है जब वो ओलम्पिक टीम का हिस्सा होंगे। इससे पहले वो टोक्यो ओलंपिक में भी भाग ले चुके हैं। पेरिस ओलम्पिक 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक आयोजित किए जाएंगे। उनके चयन से वाराणसी के लो...

June 28, 2024 8:22 PM

प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की साइट का निरीक्षण किया

प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की साइट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि एयरपोर्ट का विकास सितम्बर 2024 तक पूरा कर लिया जाए और दिसम्बर तक एयरपोर्ट का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू किया जाए। निरीक्षण के  बाद मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक की। &n...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला