उत्तर प्रदेश

September 22, 2024 8:07 PM

कानपुर के प्रेमपुर में रेलवे ट्रैक पर 5 लीटर का खाली गैस सिलेंडर मिला, लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा टला

कानपुर के प्रेमपुर रेलवे ट्रैक पर आज सुबह पांच लीटर का एक खाली गैस सिलेंडर मिला जिसे सुरक्षाबलों सहित अन्य टीमों ने इसकी जांच कर ट्रैक से हटा दिया है। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के CPRO शशिकांत त्रिपाठी ने बताया-  प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास हमारी एक गुड्स ट्रेन क्योंकि लूप लाइन में रिसीव हो रही ...

September 22, 2024 8:03 PM

जौनपुर जिले के शाहगंज जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य शुरू

जौनपुर जिले के शाहगंज जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य शुरू हो गया है, जिसकी वजह आज से दस ट्रेनें 14 दिनों के लिए रद्द कर दी गई हैं, जिसमें वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस भी शामिल है। वहीं चार ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ...

September 22, 2024 8:04 PM

बांदा जिले में कुंए में गिरी चप्पल को निकालने के प्रयास में तीन युवकों की मौत हो गई

बांदा जिले में कुंए में गिरी चप्पल को निकालने के प्रयास में तीन युवकों की मौत हो गई। मौत की वजह कुंए से निकली जहरीली गैस से दम घुटना बताया जा रहा है। हादसा जिले के पिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवकों को कुंए से बाहर निकाला।

September 22, 2024 7:57 PM

उत्तर प्रदेश के चयनित कुशल निर्माण श्रमिकों को एक लाख सैंतीस हज़ार पांच सौ रुपये के वेतनमान पर दो वर्षों के लिए इज़राइल में रोज़गार मिलेगा

उत्तर प्रदेश के चयनित कुशल निर्माण श्रमिकों को एक लाख सैंतीस हज़ार पांच सौ रुपये के वेतनमान पर दो वर्षों के लिए इज़राइल में रोज़गार मिलेगा। इससे संबंधित सभी विवरण सेवायोजन विभाग के पोर्टल रोजगार संगम डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध हैं। व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री कपिल देव अग्...

September 22, 2024 7:05 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल मिर्जापुर जिले का दौरा करेंगे

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल मिर्जापुर जिले का दौरा करेंगे। वह रोजगार मेला, ऋण वितरण, टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद वह विन्ध्यांचल धाम जाएंगे औ...

September 22, 2024 6:56 PM

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नेतृत्व में अयोध्या में धर्म सभा का आयोजन किया गया

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नेतृत्व में आज अयोध्या में धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित संतों ने गौ रक्षा के लिए कानून बनाने की मांग की। इस दौरान गौ ध्वजा स्थापना भारत यात्रा की औपचारिक घोषणा भी की गई।

September 22, 2024 6:53 PM

कानपुर देहात के रनिया औद्योगिक क्षेत्र में हुई अग्निकांड की घटना के आरोपी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया

कानपुर देहात के रनिया औद्योगिक क्षेत्र में हुई अग्निकांड की घटना के आरोपी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने कल फैक्ट्री के तीन निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कानपुर देहात पुलिस के अनुसार गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में कल शार्ट सर्किट से आग लग गई और वहां रखे गैस स...

September 22, 2024 7:55 PM

उत्तर प्रदेश: नगर विकास और उर्जा मंत्री एके शर्मा ने मऊ जिले में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया

उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास और उर्जा मंत्री एके शर्मा ने मऊ जिले में आज स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस स्वच्छ भारत का सपना देखा था, उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नहीं, बल्कि ...

September 22, 2024 1:00 PM

इस साल देव दीपावली पर वाराणसी में जलाए जाएंगे 12 लाख दीये

वाराणसी जिले में 15 नवम्बर को देव दीपावली पर इस साल बारह लाख दीप जलाए जाएंगे। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि प्रदेश सरकार की पहल पर जनसहभागिता से काशी के 84 से अधिक घाटों पर दीये जलाए जाएंगे। इनमें तीन लाख दिये गाय के गोबर से बने होंगे।

September 22, 2024 12:48 PM

उत्तर प्रदेश के 24 जिलों की 49 तहसीलें बाढ़ से प्रभावित

प्रदेश के 24 जिलों की 49 तहसीलें बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित बस्ती, प्रयागराज, उन्नाव, हरदोई और फर्रुखाबाद में कल जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। सिंचाई विभाग के अनुसार गंगा नदी बदायूं जिले के कछलाब्रिज पर, बलिया जिले में, फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में, कन्नौ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला