उत्तर प्रदेश

September 23, 2024 11:34 AM

उत्तर प्रदेश: 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में आज से होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

69 हजार शिक्षक भर्ती के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई होगी। नौ सितम्बर को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल रोक लगायी थी और सभी पक्षों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा था।

September 23, 2024 11:10 AM

शतरंज ओलम्पियाड में पुरूष और महिला टीमों ने जीता स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

भारत ने कल बुडापेस्ट में आयोजित 45 शतरंज ओलम्पियाड में पुरूष और महिला टीमों का स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। भारतीय टीमों ने इस प्रतियोगिता में पहली बार स्वर्ण पदक जीता है। ग्रैण्ड मास्टर डी. गुकेश, अर्जुन एरिगेसी और आर. प्रगनानंद ने स्लोवेनिया के खिलाफ 11वें दौर में अपने-अपने मैच जीत लिये जबकि ...

September 23, 2024 11:06 AM

सम्भल जिले के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रथम सम्भल कल्कि महोत्सव का किया जाएगा आयोजन

सम्भल जिले के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रथम सम्भल कल्कि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव के संबंध में जिलाधिकारी डॉक्टर राजेन्द्र पैंसिया ने बताया है कि कार्यक्रम का शुभारंभ 28 सितम्बर को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और पीएम कुसुम योजना पर चर्चा के साथ होगा। ...

September 23, 2024 11:02 AM

आज प्रदेश के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य शिविर का किया जाएगा आयोजन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत आज प्रदेश के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे। इनमें 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किया...

September 23, 2024 11:02 AM

आज मिर्जापुर जिले का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर जिले का दौरा करेंगे। वह रोजगार मेला, ऋण वितरण, टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद वह विन्ध्यांचल धाम जाएंगे और मां विन्ध्यवासि...

September 23, 2024 10:51 AM

उत्तर प्रदेश: मत्स्यजीवी समितियों के गठन के लिये आनलाइन पोर्टल का किया गया शुभारम्भ

प्रदेश सरकार ने मछुआ समुदाय के आर्थिक उत्थान और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मत्स्य विभाग की तरफ से बहुउद्देशीय नई मत्स्यजीवी समितियों के गठन के लिये आनलाइन पोर्टल का कल शुभारम्भ किया। पोर्टल का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री डाॅक्टर संजय निषाद ने कहा कि इससे मछुआरों को सहकारी...

September 23, 2024 10:45 AM

उत्तर प्रदेश: कानपुर में रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेण्डर रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश, पुलिस ने 10 लोगों को लिया हिरासत में

कानपुर में कल सुबह दिल्ली-हावड़ा रूट के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन से जा रही मालगाड़ी को रेलवे ट्रैक पर गैस सिलिण्डर रखकर पलटाने की साजिश की गयी। मामले में पुलिस दस लोगों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है। कानपुर में पिछले कुछ दिनों में इस तरह की यह तीसरी घटना है। मौके पर पहुंचे कानपुर के पुलिस आयुक्त...

September 22, 2024 8:46 PM

नीट स्नातकोत्तर परीक्षा 2024 के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया कल से शुरू होगी

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट नीट स्नातकोत्तर परीक्षा 2024 के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया कल से शुरू होगी। इस संबंध में लखनऊ स्थित चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय कार्यालय ने सूचना जारी की है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी कल दोपहर बारह बजे से 28 सितम्बर की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन पंजीक...

September 22, 2024 8:15 PM

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। श्री योगी ने आज सोनीपत और जींद जिलों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस, आप, इंडियन नेशनल लोकदल के पास आम नागरिक, महिला, किसान और ग्रामीणों...

September 22, 2024 8:08 PM

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शिक्षा को रोजगार से जोड़ने पर बल दिया है। श्रीमती पटेल आज जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने चाहिए ताकि विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार मिल सकें। श...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला