उत्तर प्रदेश

September 4, 2024 10:25 AM

अयोध्या में इस वर्ष दीपावली पर और भी दिव्य एवं भव्य होगा दीपोत्सव

अयोध्या में रामलला के श्रीविग्रह की स्थापना के बाद इस वर्ष दीपावली पर आयोजित होने वाला दीपोत्सव और भी दिव्य एवं भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस बार चार दिनों का भव्य दीपोत्सव 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस वर्ष 8वें दीपोत्सव में राम की पैड़ी, नया घाट सह...

September 4, 2024 10:18 AM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में भाजपा के सदस्यता अभियान में शिरकत की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के अंतर्गत सदस्यता ग्रहण की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम से जुड़कर सबसे अधिक साधारण और सक्रिय सदस्य बनाने के टारगेट को पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्ट...

September 4, 2024 10:14 AM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल मैनपुरी में 361 करोड़ रूपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि के हस्तांतरण के साथ ही ऋण, अनुदान राशि और विद्यार्थियों को स्मार्टफोन, टैबलेट भी वितरित किये। इ...

September 4, 2024 10:11 AM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में तीन दिवसीय सशस्त्र सैन्य समारोह का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल लखनऊ के सूर्या खेल परिसर में तीन दिवसीय सशस्त्र सैन्य समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सशस्त्र बल केवल एक रक्षा ढांचा मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नींव है। हमारे वीर जवान अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सेवा म...

September 4, 2024 8:36 AM

उत्तर प्रदेश सरकार ने तराई क्षेत्र के जिलों में आदमखोर भेड़ियों को मारने के आदेश दिए

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के तराई क्षेत्र के जिलों में आदमखोर भेड़ियों को मारने के आदेश दिए हैं। पीलीभीत जिले में समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना ने ये जानकारी दी। वन विभाग की टीमें ड्रोन कैमरों की मदद से छह में से चार भेड़ियों को पकड़ने में सफ...

September 4, 2024 7:46 AM

वाराणसी में शुरू की गई ‘लैब मित्र’ पहल को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पिछले साल शुरू की गई 'लैब मित्र' नामक पहल को कल मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन 2024 में राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार प्रशासनिक सुधारों और ई-गवर्नेंस में जिला स्तरीय पहल के लिए दिया गया। 

September 3, 2024 8:27 PM

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण की अन्तिम तिथि 5 सितम्बर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद-यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण की अन्तिम तिथि पांच सितम्बर है। इस तिथि तक छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किये जा सकेंगे।

September 3, 2024 8:26 PM

वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ माँ के नाम के तहत अब तक 52 करोड़ से अधिक पौधे लगाये जा चुके

वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ माँ के नाम के तहत अब तक 52 करोड़ से अधिक पौधे लगाये जा चुके हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि यह अभियान एक और मील का पत्थर साबित हुआ है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत...

September 3, 2024 8:25 PM

ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने और काम में लापरवाही बरतने के आरोप में राज्य चिकित्सा सेवा के 26 डॉक्टरों को बर्खास्त करेगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने और काम में लापरवाही बरतने के आरोप में राज्य चिकित्सा सेवा के छब्बीस डॉक्टरों को बर्खास्त करने का फैसला किया है। सरकार ने कई चिकित्सा अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने का भी निर्णय लिया है।   उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जो राज्य के स्वा...

September 3, 2024 8:24 PM

सशस्त्र बल केवल एक रक्षा ढांचा मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नीव भी हैः योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सशस्त्र बल केवल एक रक्षा ढांचा मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नीव भी है। हमारे वीर जवान अपनी जान की परवाह किये बिना देश की सेवा में तत्पर रहते हैं, यही कारण है कि वह आम जनमानस के मन में राष्ट्र नायक के रूप में सम्मान प्राप्त करते ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला