उत्तर प्रदेश

September 2, 2023 7:00 PM

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन ने राज्य में फोन घुमाओ अभियान शुरू किया

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन ने राज्य में फोन घुमाओ अभियान शुरू किया है। यह अभियान 30 सितम्बर तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करना है।

September 1, 2023 9:34 PM

गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आसमान में छिटपुट बादल छाये हैं

गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आसमान में छिटपुट बादल छाये हुए हैं। बादलों के बीच से निकल रही धूप के चलते उमस भरी भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुयी पर इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम व...

September 1, 2023 9:32 PM

प्रदेश की कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर

प्रदेश की कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है। गंगा नदी बदायूं, कन्नौज, कानपुर देहात और रायबरेली में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। वहीं रामगंगा शाहजहांपुर में, शारदा नदी लखीमपुर खीरी में और घाघरा नदी बलिया में खतरे के निशान के ऊपर है। प्रदेश के राहत आयुक्त जी एस नवीन कुमार के अनुसार वर्तमा...

September 1, 2023 9:17 PM

हाथरस में जिलाधिकारी ने आज राष्ट्रीय पोषण माह प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

देश भर में छठा राष्ट्रीय पोषण माह आज से शुरू हो गया है। पूरे सितम्बर माह इसे मनाया जायेगा, विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये सरकार लोगों को पोषण का महत्व बताकर जागरूक करेगी। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष योजना में, खासकर महिलाओं के पूरे जीवन चक्र में कुपोषण की समस्या से निपटने का लक्ष्...

September 1, 2023 9:16 PM

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने आज से फोन घुमाओ अभियान शुरू किया है

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने आज से फोन घुमाओ अभियान शुरू किया है। तीस सितम्बर तक यह अभियान चलेगा। उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण और विद्युत आपूर्ति के सापेक्ष मूल्य प्राप्त करना है।

September 1, 2023 9:09 PM

लखनऊ छावनी परिषद के जनरल अस्पताल को आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने आज एडवांस एम्बुलेंस, अल्ट्रासाउंड मशीन और आरटी पीसीआर मशीन प्रदान की।

लखनऊ छावनी परिषद के जनरल अस्पताल को आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने आज एडवांस एम्बुलेंस, अल्ट्रासाउंड मशीन और आरटी पीसीआर मशीन प्रदान की। इस मौके पर छावनी परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ. आर. के. धीमन मौजूद रहे। फाउंडेशन ने एम्बुलेंस और चिकित्सीय उपकरणों को सीएस...

September 1, 2023 9:07 PM

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित हरिश्चंद्र सार्वजनिक पुस्तकालय की रजत जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित किया

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित हरिश्चंद्र सार्वजनिक पुस्तकालय की रजत जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। श्री सिन्हा ने कहा कि अध्ययन एवं रिसर्च करने वाले युवाओं के लिए पुस्तकालय सबसे अच्छे सलाहकार होते हैं। पुस्तकालय में अध्ययन करके युवा अपने उद्देश्य...

September 1, 2023 9:03 PM

वाराणसी में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में कैंट रेलवे स्टेशन पर आज से शुरू हुए यार्ड रिमॉडलिंग के कार्यों के संबंध में बैठक हुई

वाराणसी में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में कैंट रेलवे स्टेशन पर आज से शुरू हुए यार्ड रिमॉडलिंग के कार्यों के संबंध में बैठक हुई। स्टेशन अधीक्षक गौरव दीक्षित ने बताया कि इस दौरान ट्रेनों का आवागमन लोहता, शिवपुर, काशी और मंडुआडीह स्टेशन से संचालित होगा। यार्ड रिमॉडलिंग का काम 15 अक्टूबर तक...

September 1, 2023 9:02 PM

हापुड़ में 29 अगस्त को धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में आज मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में शासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय एसआईटी हापुड़ पहुंची

हापुड़ में 29 अगस्त को धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में आज मेरठ मंडलायुक्त  सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में शासन  द्वारा गठित तीन सदस्यीय एसआईटी आज हापुड़ पहुंची। इसमें मंडलायुक्त के अलावा पुलिस महानिरीक्षक मेरठ नचिकेता सिंह, डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज...

September 1, 2023 9:01 PM

मऊ की घोसी विधानसभा के उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी दल प्रचार में जुटे

मऊ की घोसी विधानसभा के उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी दल प्रचार में जुटे हुए हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज विश्वकर्मा समाज के सम्मेलन में सम्मिलित होकर भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के पक्ष में मतदान करने की अपील की। श्री मौर्य ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला