उत्तर प्रदेश

September 2, 2023 8:49 PM

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति- 2023 के सम्बन्ध में निर्देश दिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति- 2023 के सम्बन्ध में निर्देश दिया है कि ग्रीन हाईड्रोजन के क्षेत्र में काम करने वाले स्टेक होल्डर से सुझाव लेकर इस नीति का ड्राफ्ट तैयार किया जाए, ताकि नीति के तहत निवेशकों और उपयोगकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने...

September 2, 2023 7:56 PM

इसरो ने आज सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी सी-57 के माध्यम से आदित्य एल-1 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने आज सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी सी-57 के माध्यम से आदित्य एल-1 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। इसके साथ ही सूर्य के अध्ययन के मिशन की दिशा में भारत ने अपना कदम बढ़ा दिया है। आदित्य एल-1 को सूर्य की 125 दिन की यात्रा शुरू करने में लगभग 1 घंटा और...

September 2, 2023 7:40 PM

ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे से संबंधित मामले में रिपोर्ट सौपने के लिए एएसआई द्वारा समय मांगे जाने पर 8 सितम्बर को सुनवाई होगी

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे से संबंधित मामले में रिपोर्ट सौपने के लिए एएसआई द्वारा समय मांगे जाने पर आगामी 8 सितम्बर को सुनवाई होगी। इस दौरान परिसर में सर्वे का काम जारी रहेगा। जिला जज डॉक्टर अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में आज इस मामले की सुनवाई हुई और अगली तारीख निर्धारित की गई। एएसआई...

September 2, 2023 7:32 PM

डिग्री और अस्थायी प्रमाण पत्र पर आधार नंबर छापने की अनुमति नहीं

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने स्पष्ट किया है कि डिग्री और अस्थायी प्रमाण पत्र पर आधार नंबर छापने की अनुमति नहीं है। यह स्पष्टीकरण उन मीडिया रिपोर्ट के संदर्भ में आया है जिनमें यह कहा गया है कि राज्य सरकारें विश्वविद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों को जारी किए जाने वाले अस्थायी प्रमाण पत्रों और डिग्रियों ...

September 2, 2023 7:28 PM

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 195 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में 629 करोड़ रूपये लागत की 195 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की विकासोन्मुखी और पारदर्शी नीतियों से प्रदेश लगातार उन्नति के पथ पर अग्रसर है। पिछले साढ़े छह वर्षों के दौरान राज्य के...

September 2, 2023 7:22 PM

आगामी सभी त्यौहारों पर नए रास्ते से किसी भी जुलूस और शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी–प्रदेश के पुलिस महानिदेशक

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा है कि जन्माष्टमी और चेहल्लुम समेत आगामी सभी त्यौहारों पर नए रास्ते से किसी भी जुलूस और शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीजीपी ने आने वाले त्यौहारों के मद्देनजर प्रभावी पुलिस प्रबंधन के बारे में जिला पुलिस प्रमुखों और पुलिस कमिश्नरों से वीडियो क...

September 2, 2023 7:17 PM

राज्य सरकार ने 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया

राज्य सरकार ने कल देर रात बिजनौर, कानपुर देहात, ललितपुर, रामपुर, संतकबीरनगर, मिर्जापुर, एटा, बस्ती और कुशीनगर के जिलाधिकारियों समेत 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। महेन्द्र सिंह तंवर को संतकबीरनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि रवीन्द्र कुमार मंदार बिजनौर के डीएम होंगे। प्रियंका रंजन मि...

September 2, 2023 7:14 PM

जनसभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और सहयोगी दलों के नेताओं ने भी सम्बोधित किया

जनसभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और सहयोगी दलों के नेताओं ने भी सम्बोधित किया। समाजवादी पार्टी के प्रान्तीय और स्थानीय नेता न सिर्फ पार्टी  प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पक्ष में जनसभाएं कर रहे हैं बल्कि घर-घर जाकर लोगों से पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील कर रहे हैं। इस बीच समाजवादी ...

September 2, 2023 7:10 PM

मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार चरम पर

मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। सभी दलों के नेता और स्टार प्रचारक अपने-अपने दलों के प्रत्याशियों के पक्ष में जन-सभाएं और जन-सम्पर्क कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 1 जनसभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशी दारा सिंह चौ...

September 2, 2023 7:02 PM

शामली में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 1 महिला की मौत

शामली में अवैध रूप से 1 घर में चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 1 महिला की मौत हो गई और 4 लोग झुलस गए हैं। शहर के दयानंद नगर मोहल्ले में स्थित 1 मकान में पिछले कई महीनो से अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। आज सुबह करीब 10:30 बजे विस्फोट होने से पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला