उत्तर प्रदेश

September 13, 2023 9:31 PM

आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के सिलसिले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान, उनके परिजनों और सहयोगियों के विभिन्‍न ठिकानों पर छापे मारे

आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और मुम्‍बई में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान, उनके परिजनों और सहयोगियों के विभिन्‍न ठिकानों पर छापे मारे। रामपुर में कथित तौर पर जौहर अली ट्रस्‍ट की रकम और जौहर अली इंस्‍टीट्यूट के लिए ली गई जमीन से जुड़ी हेराफेरी के संबंध में ...

September 13, 2023 9:29 PM

जी-20 देशों की दीर्घकालिक वित्तीय व्‍यवस्‍था संबंधी कार्यसमूह की चौथी बैठक आज से वाराणसी में शुरू

जी-20 देशों की दीर्घकालिक वित्तीय व्‍यवस्‍था संबंधी कार्यसमूह की चौथी बैठक आज से वाराणसी में शुरू हुई। इस बैठक में जी-20 की दीर्घकालिक वित्तीय व्‍यवस्‍था की रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस बैठक में प्राथमिकता के 3 क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें जलवायु परिवर्तन संबंधी वित्‍तीय आवश्‍यकताओं की...

September 12, 2023 9:27 PM

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित अन्य इलाकों में अगले दो दिन में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित अन्य इलाकों में अगले दो दिन में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। इस बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कल हुई बारिश से अस्त व्यस्त हुआ जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। जगह-जगह हुए जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिये नगर निगम और जिला प्र...

September 12, 2023 9:24 PM

प्रदेश भर में संघन मिशन इंद्रधनुष- 5 कार्यक्रम के दूसरे चरण में टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाए जा रहे हैं

प्रदेश भर में संघन मिशन इंद्रधनुष- 5 कार्यक्रम के दूसरे चरण में टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीका लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में उन्नाव के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार 3 हजार 215 गर्भवती महिलाएं और 15 हजा...

September 12, 2023 9:22 PM

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को गांवों में जलभराव की समस्या के निदान के लिए आंतरिक सड़कों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने के निर्देश दिए

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को गांवों में जलभराव की समस्या के निदान के लिए नाली और नागरिक सुविधाओं के लिए आंतरिक सड़कों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा गाइड लाइन्स में निहित प्राविधानों के तहत ये कार्य प्र...

September 12, 2023 9:19 PM

आगरा में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत भाजपा की महानगर इकाई द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली

आजादी का अमृत महोत्सव के मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेशभर में कलश यात्रा निकाली जा रही है। आगरा में आज मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत  भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल के नेतृत्व में कलश यात्रा निक...

September 12, 2023 9:16 PM

लखनऊ: एसजीपीजीआई अस्पताल में निरामया गौरव, नर्सिंग टीचर एक्सीलेंस अवार्ड का शुभारम्भ

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज एसजीपीजीआई अस्पताल में निरामया गौरव, नर्सिंग टीचर एक्सीलेंस अवार्ड का शुभारम्भ हुआ। साथ ही कार्यक्रम में ए-श्रेणी के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संस्थानों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री चिकित्सा शिक्षा स्वा...

September 12, 2023 8:38 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का गठन नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की तर्ज पर किया जाएगा। इससे बुन्देलखण्ड के जनपदों को विक...

September 12, 2023 8:29 PM

वाराणसी में कल से जी-20 के तहत सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप की बैठक होगी

वाराणसी में कल से जी-20 के तहत सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप की बैठक होगी। बैठक में अर्थव्यवस्था के सकारात्मक परिवर्तन पर विमर्श होगा। वैश्विक विकास और स्थिरता सुनिश्चित करने के साथ ही स्थायी वित्त जुटाने पर भी मंथन होगा। इसमें दुनिया के 20 देशों के अलावा नौ आमंत्रित देशों के 90 से अधिक मेहमान हिस...

September 12, 2023 8:27 PM

बाराबंकी जिले में हुई मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में अत्यधिक जलभराव होने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

बाराबंकी जिले में हुई मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में अत्यधिक जलभराव होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहर के बीच से गुजर रहे लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग की मुख्य सड़क पर जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं, पांच अन्य सड़क मार्गों पर भी जलभराव के कारण यातायात बाधित हुआ है। कई मोहल्ले पानी में...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला