उत्तर प्रदेश

September 27, 2023 10:21 PM

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। वाराणसी में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने विश्व पर्यटन दिवस पर पैदल यात्रा को नदेसर क्षेत्र स्थित होटल ताज गैंजेज से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर महोबा, उन्नाव और इटावा ...

September 27, 2023 10:19 PM

देश को अमृत काल से स्वर्णिम काल में ले जाने में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी: केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि भारत आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और देश को अमृत काल से स्वर्णिम काल में ले जाने में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। आज गौतमबुद्ध नगर के एमिटी विश्वविद्यालय में यूथ पार्लियामेंट सोसायटी की तरफ से आयोजित सृजन ए...

September 26, 2023 9:20 PM

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आजमगढ़ जिले में पवित्र मिट्टी और अक्षत एकत्र करने का अभियान जारी

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आजमगढ़ जिले में पवित्र मिट्टी और अक्षत एकत्र करने का अभियान जारी है। जिले की ग्राम पंचायत नासिरूद्दीनपुर, नाजिरपुर सठियांव और राउत मऊ सठियांव में स्थापित शिलापट्ट पर लोगों को पंचप्रण की शपथ दिलाई गई। 

September 26, 2023 9:18 PM

वाराणसी जिला न्यायाधीश की अदालत ने ज्ञानवापी परिसर में मिले साक्ष्यों पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया

वाराणसी जिला न्यायाधीश की अदालत ने ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक सर्वे के दौरान मिले साक्ष्यों को जिलाधिकारी की निगरानी में संरक्षित रखने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। न्यायालय इस मामले में कल अपना फैसला सुना सकती है।

September 26, 2023 9:16 PM

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत प्रदेश में सफाई अभियान की हुई शुरुआत

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत प्रदेश में 154 घंटों तक लगातार सफाई अभियान की आज शुरुआत हुई। शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज सुबह लखनऊ में अपने आवास से इस वृहद स्वच्छता अभियान का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। उन्होंने निकाय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निकायों में व्यापक सफाई अभिय...

September 26, 2023 9:11 PM

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का समय तकनीक का है और इसका उपयोग राष्ट्र निर्माण और लोक कल्याण में किया जा सकता है। श्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में तकनीक को...

September 25, 2023 9:28 PM

मौसम विभाग ने 28 सितंबर से अगले 3-4 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्षा होने की संभावना जताई

मौसम विभाग ने 28 सितंबर से अगले 3 -4 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना जताई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 1 या 2 स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने का अनुमान है। वहीं, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट वर्षा का दौर जारी है। कल गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों...

September 25, 2023 9:22 PM

पहला सी-295 मध्‍यम सामरिक परिवहन विमान भारतीय वायु सेना के एयरबेस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया

पहला सी-295 मध्‍यम सामरिक परिवहन विमान आज औपचारिक रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के हिंडन में भारतीय वायु सेना के एयरबेस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। समारोह के दौरान वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इससे पहले श्री ...

September 25, 2023 9:17 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता और भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस दिन को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर लखनऊ में चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अ...

September 24, 2023 9:05 PM

प्रधानमंत्री के मन की कार्यक्रम को प्रदेशभर में लोगों ने उत्साह के साथ सुना

प्रधानमंत्री के मन की कार्यक्रम को प्रदेशभर में लोगों ने उत्साह के साथ सुना। उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मन की बात के नियमित श्रोता धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से वे खादी और अन्य स्थानीय उत्पादों को खरीद रहे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला