उत्तर प्रदेश

April 5, 2024 9:37 PM

Uttar Pradesh: विभिन्न जिलों में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को किया जा रहा प्रेरित

प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत, विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसे लेकर चलाये जा रहे अभियान से स्वंय सेवी संस्थाए और शिक्षण संस्थान भी जुड़ रहे हैं। कौशाम्बी जिले में आज मेंहदी प्रतिय...

April 5, 2024 9:29 PM

बलरामपुर में 09 अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि के अवसर पर राजकीय मेले का आयोजन किया जायेगा

बलरामपुर में नौ अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि के अवसर पर राजकीय मेले का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। बलरामपुर के तुलसीपुर नगर में स्थित देवीपाटन शक्ति पीठ पर 09 अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि पर लगने वाले राजकीय मेले को सकुशल,शांतिपूर्ण ढंग ...

April 5, 2024 9:27 PM

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की 08 सीटों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की आठ सीटों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की आज जांच की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि दूसरे चरण में प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिये 175 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इसमें गाजियाबाद में सर्वाधिक 35 प्रत्याशियों और बुलंदशहर में सबसे क...

April 5, 2024 9:25 PM

पाक रमजान के आखिरी जुमे पर अलविदा की नमाज प्रदेश भर की मस्जिदों में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई

पाक रमजान के आखिरी जुमे पर आज अलविदा की नमाज प्रदेश भर की मस्जिदों में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एटा शहर की जामा मस्जिद में सैकड़ों की तादाद में जुटे नमाज़ियों ने अमन चैन की दुआ मांगी। बदायूं, रायबरेली, अमरोहा, पीलीभीत,  गोरखपुर, लखनऊ,  अयोध्या, जौनपुर ...

April 5, 2024 9:19 PM

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्देश दिया 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चयनित जिलों के निगम आयुक्तों और चुनाव अधिकारियों को मतदान केन्द्र वार कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कार्यनीतियां बनाने को कहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने आज नई दिल्ली में उत...

April 5, 2024 9:13 PM

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बयान जारी कर कहा, समाजवादी पार्टी में लोकतंत्र है 

 समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने आज बयान जारी कर कहा कि लोकसभा चुनाव में कुछ प्रत्याशियों के परिवर्तन का अर्थ है कि समाजवादी पार्टी में लोकतंत्र है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की आवाज को सम्मान देती है, जबकि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व असहमति। 

April 5, 2024 9:09 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  बागपत और अलीगढ़ में रैली को संबोधित किया

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बागपत और अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रैली कर माहौल बनाया। बागपत में भाजपा और लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए श्री योगी ने कहा कि पहली बार किसानों के मसीहा के रूप में चौधरी च...

April 4, 2024 9:38 PM

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर जिलों में तैयारियां तेज

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर संबंधित जिलों में तैयारियां तेज हो गयी है। इसी क्रम में पीलीभीत जिले मे दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग मतदाताओं के मतदान की प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी जो 8 अप्रैल तक जारी रहेगी। निर्वाचन आयोग की ओर से दिव्यांग...

April 4, 2024 9:18 PM

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी सांसद बेटी संघमित्रा मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य, उनकी बेटी व बदायूं से मौजूदा भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य सहित पांच लोगों के खिलाफ लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी और साजिश के मामले में हुई है। सांसद संघमित्रा म...

April 4, 2024 9:13 PM

सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ दर्ज मामले में पांचवीं बार कोर्ट का फैसला टला

सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ दर्ज कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में पांचवीं बार आज कोर्ट का फैसला टल गया। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने इस मामले की सुनवाई के लिए अब 6 अप्रैल की तारीख तय की है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला