उत्तर प्रदेश

May 7, 2024 8:21 PM

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रदेश की 14 सीटों पर कुल 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रदेश की 14 सीटों पर कुल 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन कल तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिये। इसी प्रकार लखनऊ पूर्व विधानसभा उपचुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन कल दो प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिये। इसके बाद लखनऊ पूर्व विधानसभा ...

May 7, 2024 8:18 PM

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिये प्रदेश की 13 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिये प्रदेश की 13 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन कुशीनगर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी वर्तमान सांसद विजय कुमार दुबे ने आज अपना पर्चा दाखिल किया। मिर्जापुर में अपना दल कमेरावादी प्रत्याशी दौलत सिंह ने आज अपना नामांकन पत्र जम...

May 7, 2024 8:15 PM

छठे चरण में प्रदेश की 14 सीटों के लिए दाखिल कुल 296 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई

छठे चरण में प्रदेश की 14 सीटों के लिए दाखिल कुल 296 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की आज जांच की गई। नामांकन के अंतिम दिन कल 123 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं बलरामपुर जनपद की गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिये कुल 8 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान लालगंज लोकस...

May 7, 2024 8:13 PM

लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर आज मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों- सम्भल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली पर आज मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। दस लोकसभा सीटों के 20 हजार 415 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चला। प्रदेश के मुख्य निर्...

May 7, 2024 8:10 PM

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कुशीनगर, महाराजगंज और गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में सुबह से ही बादलों की आवाजाही के साथ ही हल्की बारिश भी कुछ जगहों पर हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों...

May 7, 2024 8:09 PM

लोकसभा चुनाव के चौथे और पांचवें चरण के लिये चुनाव प्रचार तेज, भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिश्रिख, सीतापुर और बहराइच में जनसभा की

लोकसभा चुनाव के चौथे और पांचवें चरण के लिये चुनाव प्रचार तेज हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आज मिश्रिख, सीतापुर और बहराइच में जनसभा की। श्री योगी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में दुनिया ने बदले हुए भारत की तस्वीर देखी है। उन्होंने कहा क...

May 7, 2024 8:06 PM

अपना दल एस ने आज दो लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की

अपना दल एस ने आज दो लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी। वहीं रॉबर्ट्सगंज सीट से विधायक रिंकी कोल को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि अपना दल-एस को भाजपा के साथ गठबंधन में दो लोकसभा सीटें मिली हैं।

May 7, 2024 7:29 PM

लोकसभा चुनाव: पांचवे चरण में  उत्तर प्रदेश के इन सीटों पर होगा चुनाव

पांचवे चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीट शामिल है, जहां बीस मई को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिये प्रदेश की चौदह सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि कल समाप्त हो गई। आज नामांकन पत्रों की जा...

May 7, 2024 7:22 PM

उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के लिए नाम वापसी और छठे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि समाप्त 

उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के लिए नाम वापसी और छठे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि समाप्त हो गयी है। चौदह लोकसभा सीटों पर होने वाले पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव के लिये विभिन्न दलों से कुल 296 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिसमें 149 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हो गये हैं।

May 7, 2024 7:20 PM

पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली

पूर्वांचल के कई जिलों में आज दोपहर में मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छाने के साथ ही पुरूवा हवा चलने लगी और थोडी ही देर में बारिश भी शुरू हो गयी। कुछ जिलों मे ओले पड़ने की भी सूचना है। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया लेकिन धूप की तपिश कम हो गयी। पूर्वांचल के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराज...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला