उत्तर प्रदेश

May 9, 2024 9:21 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने आज प्रदेश की दो और संसदीय सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की

लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने आज प्रदेश की दो और संसदीय सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बसपा ने कुशीनगर लोकसभा सीट से शुभ नारायण चौहान और देवरिया से सन्देश यादव उर्फ मिस्टर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

May 9, 2024 9:11 PM

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिये कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिये आवेदन प्रक्रिया शुरू

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिये कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिये आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इकतीस मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

May 10, 2024 9:34 PM

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। रामलला के दर्शन करने के बाद राज्यपाल ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ...

May 8, 2024 7:44 PM

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, यहां 13 मई को चुनाव होना है। इसमें खीरी की महत्वपूर्ण सीट भी शामिल है। खीरी लोकसभा सीट से लगातार दो बार से सांसद अजय कुमार मिश्र को भाजपा ने तीसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं इंडी गठबंधन ने पूर्व सदर वि...

May 11, 2024 12:14 PM

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिये प्रदेश की 13 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया जारी

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिये प्रदेश की 13 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के दूसरे दिन आज चंदौली संसदीय सीट से बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्या, बलिया सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा और कुशीनगर सीट से अपना दल यूनाइटेड के अमीरुद्दीन ने अपना पर्चा दाखिल किया। ...

May 8, 2024 7:43 PM

छठे चरण में प्रदेश की 14 सीटों के लिये नाम वापसी की कल अंतिम तिथि है

छठे चरण में प्रदेश की 14 सीटों के लिये नाम वापसी की कल अंतिम तिथि है। इस चरण के लिये दाखिल कुल 296 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की कल जांच की गई, जिसमें 152 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज कर दिये गये। वहीं बलरामपुर जनपद की गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव के 9 प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द...

May 10, 2024 9:35 PM

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर कल 57.34 प्रतिशत मतदान हुआ

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर कल 57.34 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सबसे ज्यादा संभल में 62 दशमलव आठ एक प्रतिशत और सबसे कम आगरा में 53 दशमलव नौ नौ प्रतिशत मतदान हुआ।

May 8, 2024 7:42 PM

अंतिम चरण की वाराणसी संसदीय सीट से नरेंद्र मोदी तीसरी बार बतौर प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की वाराणसी संसदीय सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार बतौर प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री का दो दिवसीय दौरा 13 मई और 14 मई को प्रस्तावित है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आ...

May 10, 2024 9:35 PM

भाजपा लोगों को गुमराह कर रही हैः प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। प्रियंका गांधी ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मनरेगा कर्मियों की मजदूरी दोगुनी कर दी जाएगी। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज शाहजहांपुर, फर्रूखाबा...

May 8, 2024 7:41 PM

देश में विभिन्न राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं

लोकसभा चुनाव के लिये प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज लखीमपुर खीरी, हरदोई और कन्नौज में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। श्री शाह ने क...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला