उत्तर प्रदेश

May 13, 2024 7:07 PM

लोकसभा चुनाव के पाचवें, छठवें और सातवें चरण के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार अभियान और तेज

लोकसभा चुनाव के पाचवें, छठवें और सातवें चरण के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार अभियान और तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिश्ठ नेता योगी आदित्यनाथ ने आज बाराबंकी, रायबरेली और बांदा लोकसभा सीटों के लिए चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सपा पर ...

May 13, 2024 7:04 PM

नरेंद्र मोदी कल वाराणसी संसदीय सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी कल वाराणसी संसदीय सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके पहले आज शाम वह वाराणसी पहुँचकर मेगा रोड शो कर रहे हैं। करीब पांच किलोमीटर लंबा रोड शो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के बाहर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शुरू हुआ।...

May 13, 2024 7:04 PM

सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में प्रदेश की तेरह संसदीय सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान

सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के अंतर्गत आज प्रदेश की तेरह संसदीय सीटों शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू हुई। आखिरी सूचना...

May 12, 2024 9:15 PM

गोरखपुर की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों ने आज अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया

गोरखपुर की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों पर आज नर्सेज के सम्मान में एक मिनट तक ताली बजा कर अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। इस मौके पर नर्सिंग सेवा की आदर्श फ्लोरेंस नाइटेंगिल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा भी की गयी। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार...

May 12, 2024 9:14 PM

मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया ने आज अयोध्या पहुंच कर रामलला का दर्शन पूजन किया

मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया ने आज अयोध्या पहुंच कर रामलला का दर्शन पूजन किया। उन्होंने मणिपुर में शांति बहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सुख शांति और सद्भावना बनी रहे, यही उनकी कामना है। खासतौर से मणिपुर के लोग एक दूसरे के प्रति सद्भावना रखें और प्रेम के साथ रहें। उन्होंने कहा...

May 12, 2024 9:13 PM

सपा ने आम चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए पार्टी उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की

प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने आम चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए पार्टी उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। पार्टी ने मिर्जापुर से रमेश बिंद को मैदान में उतारा है। पहले सपा ने मिर्जापुर सीट से राजेंद्र बिंद को टिकट दिया था, लेकिन जब भदोही से बीजेपी सांसद रमेश बिंद समाजवादी पार्टी में शामिल हो ...

May 12, 2024 9:11 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। वह कल ही लंका सिंहद्वार से काशी विश्वनाथ धाम तक रोड शो और फिर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। परसों सुबह कालभैरव मंदिर में दर्शन पूजन के बाद वह कलक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाख...

May 12, 2024 9:11 PM

लोकसभा चुनाव के चैथे चरण की तेरह सीटों के लिए कल मतदान होगा

लोकसभा चुनाव के चैथे चरण की तेरह सीटों के लिए कल मतदान होगा। इन सीटों पर निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टी मतदान स्थलों पर पहुंच गयी हैं। चैथे चरण में प्रदेश की शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच संसदीय सीटों पर मतद...

May 12, 2024 9:10 PM

स्टार प्रचारकों ने आज अलग-अलग स्थानों पर चुनाव प्रचार किया

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं और स्टार प्रचारकों ने आज अलग-अलग स्थानों पर चुनाव प्रचार किया। वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कौशांबी संसदीय सीट में राजनीतिक रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद और नक्सल...

May 12, 2024 9:01 PM

सपा में भदोही से भाजपा के सांसद रमेश बिंद को मिर्जापुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया

समाजवादी पार्टी में भदोही से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिंद को मिर्जापुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं पूर्व सांसद छोटे लाल खरवार को राबर्ट्सगंज से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा नीत एनडीए ने  यह दोनों सीटें अपने सहयोगी अपना दल को दी हैं।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला