उत्तर प्रदेश

May 17, 2024 9:11 PM

सपा के विधायक मनोज पांडेय ने भाजपा की सदस्यता ली

सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय ने आज भाजपा की सदस्यता ले ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज रायबरेली में उन्हें पार्टी में शामिल कराया। मनोज पांडेय 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के अमर पाल मौर्य को हराकर सपा से विधायक बने थे। इससे पहले उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को दो बार हराया था।

May 17, 2024 9:10 PM

लोकसभा चुनाव के शेष चरणों के लिए प्रदेश में प्रचार तेज

लोकसभा चुनाव के शेष चरणों के लिए प्रदेश में प्रचार तेज हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता रोड-शो और जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के 2 दिवसीय दौरे के दूसरे दिन आज हमीरपुर, फतेहपुर और बाराबंकी में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन म...

May 17, 2024 1:22 PM

प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने बाराबंकी में की चुनावी रैली, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने बाराबंकी में एक रैली में तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब बंगाल में शरण ले चुकी है और उनका राजनीतिक गठबंधन सिर्फ वोट बैंक और तुष्टिकरण के लिए है। कल भी श्री मोदी ने भदोही की रैली में गठबंधन...

May 16, 2024 8:10 PM

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भारतीय सेना के मध्य कमान के सहयोग से लखनऊ में आपदा प्रबंधन पर संगोष्ठी और एक टेबल टॉप अभ्यास का सफलतापूर्वक आयोजन किया

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भारतीय सेना के मध्य कमान के सहयोग से आज लखनऊ में आपदा प्रबंधन पर संगोष्ठी और एक टेबल टॉप अभ्यास का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस अभ्यास में केन्द्रीय मंत्रालय, आपदा प्रबंधन संस्थानों समेत हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के आपदा प्रबंधन संगठनों औ...

May 16, 2024 8:09 PM

उत्तर प्रदेश पर्यटन की ओर से लखनऊ में 17वें विश्व कृषि पर्यटन दिवस पर कार्यशाला आयोजित

उत्तर प्रदेश पर्यटन की ओर से आज लखनऊ में 17वें विश्व कृषि पर्यटन दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने में कृषि पर्यटन बहुत बड़ा योगदान दे सकता है। हमारे देश में कृषि पर्यटन की आपार संभावनाएं हैं। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृत...

May 16, 2024 8:06 PM

मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले 4 दिनों तक लू चलने की आशंका व्यक्त की

मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले 4 दिनों तक लू चलने की आशंका व्यक्त की है। लखनऊ मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के  मुताबिक, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कानपुर, मथुरा, आगरा, इटावा, जालौन, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के इलाको में लू का असर देखने को...

May 16, 2024 8:06 PM

लोकसभा चुनाव के सातवें के लिए प्रदेश की 13 सीटों पर नामांकन पत्रों की जांच के बाद 150 प्रत्याशियों के नामांकन वैध मिले

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए प्रदेश की 13 सीटों पर नामांकन पत्रों की जांच के बाद 150 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सातवें चरण की 13 सीटों के लिए 167 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र कल खारिज किये गये। इसी तरह दुद्धी विधानसभ...

May 16, 2024 6:32 PM

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं

प्रदेश में बाकी बचे चरणों के लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि सीएए मोदी की गारंटी का ज्वलंत उदाहरण है और यह स्पष्ट है कि भाजपा सरकार जो भी वादे करती है उसे पूरा...

May 16, 2024 6:29 PM

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू दिवस मनाया गया

आज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डेंगू से बचाव के लिए विभिन्न अस्पतालों में कार्यक्रम आयोजित किये गये। गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर आषुतोश कुमार दूबे ने डेंगू के लक्षण और इसके उपचार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

May 16, 2024 6:26 PM

बहराइच जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्टैटिक सर्विलांस टीम की जांच में रूपईडीहा में एक कार से 51 लाख रूपये बरामद

बहराइच जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्टैटिक सर्विलांस टीम की जांच में कल देर रात रूपईडीहा में एक कार से 51 लाख रूपये बरामद किये गये। यह रकम एक छोटी बोरी में रखी हुई थी। अग्रिम कार्यवाही के लिए इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी गयी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला