उत्तर प्रदेश

May 28, 2024 8:02 PM

प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का सिलसिला जारी

प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तीन-चार दिन तक इससे राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं है। इस बीच प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी में 48 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम गोरखपुर और बहराइच में 40 दशमलव दो डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग ने गा...

May 28, 2024 8:02 PM

आज ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल है, हनुमान मन्दिरों में भक्तों का तांता

आज ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल है। इस अवसर पर प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में ज्येष्ठ माह में श्रद्धा और उल्लास के साथ बड़े मंगल का पर्व मनाया जाता है। अलीगंज स्थित पुराने हनुमान मंदिर और हनुमान सेतु मंदिर परिस...

May 28, 2024 7:59 PM

मऊ और बलिया में उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया

मऊ और बलिया में उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें जनता की ताकत का पता नहीं है। वहीं मऊ के दोहरीघाट में सपा सांसद डिम्पल यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज पूरा देश परिवर्तन चाह रहा है।

May 28, 2024 7:58 PM

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रचार चरम पर पहुंचा

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रचार चरम पर पहुंच गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने आज अपने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर और मिर्जापुर में जनसभा को सम्बोधित किया।...

May 28, 2024 7:33 AM

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर और मिर्जापुर में प्रचार करेंगे योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी और अखिलेश यादव की वाराणसी तथा बांसगांव में संयुक्त रैलियां

उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण के लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान में तेजी आ गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर और मिर्जापुर में प्रचार करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव संयुक्‍त रूप से वाराणसी के मोहनसराय क्ष...

May 27, 2024 8:33 PM

गोरखपुर जिले में निजी क्षेत्र के पहले मेडिकल काॅलेज का शिलान्यास महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के परिसर में हुआ

गोरखपुर जिले में निजी क्षेत्र के पहले मेडिकल काॅलेज का शिलान्यास आज महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के परिसर में हुआ। शिलान्यास के पूर्व 1800 बेड के अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि पूजन गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने किया। विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डाक्टर अतुल वाजपेयी और कुल सचिव...

May 27, 2024 8:29 PM

गोरखपुर के पूर्व कांग्रेसी सांसद स्वर्गीय नरसिंह नारायण पाण्डेय के परिवार ने गोरक्षपीठ के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा का समर्थन किया है

गोरखपुर के पूर्व कांग्रेसी सांसद स्वर्गीय नरसिंह नारायण पाण्डेय के परिवार ने गोरक्षपीठ के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है। इस संबंध में आज पूर्व सांसद के पौत्र रोहन पाण्डेय ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और अपनी...

May 27, 2024 8:17 PM

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। इसमें पूर्वांचल की अहम सीटों में गाजीपुर लोकसभा सीट भी शामिल है। अंसारी परिवार के प्रभाव वाली यह सीट मुख्तार अंसारी की जेल में मौत के कारण बीते दिनों पूरे देश में चर्चा में रही है। इस सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजप...

May 27, 2024 8:16 PM

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में लखनऊ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला- नैक संकल्प का आयोजन किया गया

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आज लखनऊ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला- नैक संकल्प का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संस्थाओं के प्राचार्यों और निदेशकों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में नैक मूल्यांकन को लेकर सकारात्मक माहौल विकसित हुआ...

May 27, 2024 8:13 PM

लखनऊ में कल ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल के मौके पर हनुमान मंदिरों में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने यातायात मार्ग में परिवर्तन किया

लखनऊ में कल ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल के मौके पर हनुमान मंदिरों में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने यातायात मार्ग में परिवर्तन किया है। लखनऊ में कल के अलावा 4 जून, 11 जून और 18 जून को बड़ा मंगल मनाया जाएगा। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल को लखनऊ के विभिन्न...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला