स्पोर्ट्स

October 3, 2023 5:52 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में कैनोइंग में अर्जुन सिंह और सुनील सिंह को कांस्‍य पदक जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में कैनोइंग में अर्जुन सिंह और सुनील सिंह को कांस्‍य पदक जीतने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। उन्‍होंने कहा कि पदक विजेता खिलाडी लाखों युवा खिलाडियों को प्रेरित करेंगे।

October 3, 2023 5:50 PM

एशियाई खेलों में आज दसवें दिन एथलेटिक्‍स में महिलाओं के 400 मीटर बाधा दौड में विध्‍या ने कांस्‍य पदक अपने नाम किया

चीन के हांगचोओ में एशियाई खेलों में आज दसवें दिन एथलेटिक्‍स में महिलाओं के चार सौ मीटर बाधा दौड में विध्‍या ने कांस्‍य पदक अपने नाम किया। कैनोइंग डबल में अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने कांस्य पदक जीता। मुक्केबाजी में प्रीति ने 54 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। वह...

October 3, 2023 5:37 PM

चीन के हांगचोओ में एशियाई खेलों में आज दसवें दिन भारत ने दो पदक जीते, कुल 62 पदक के साथ भारत चौथे स्‍थान पर

चीन के हांगचोओ में एशियाई खेलों में आज दसवें दिन भारत ने अब तक दो पदक जीते हैं। कैनोइंग डबल में अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने कांस्य पदक जीता। एशियाई खेलों के इतिहास में कैनोइंग में ये भारत का दूसरा पदक है। मुक्केबाजी में प्रीति ने 54 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं,...

October 3, 2023 8:29 AM

हांगचोओ एशियाई खेलों में, पीवी सिंधु और एचएस प्रणय आज अपना सिंगल्स बैडमिंटन अभियान शुरू करेंगे

चीन के हांगचोओ में हो रहे एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत को कल 3 रजत और 4 कांस्‍य पदक हासिल हुए। भारतीय खिलाड़ी आज कई खेल स्पर्धाओं में अपने पदक सुनिश्चित करेंगे। आज के खेलों की बात करें तो क्रिकेट में फ़िलहाल भारत और नेपाल के बीच क्वार्टर फाइनल मैच जारी है। भारत ने टॉस जीत कर...

October 2, 2023 9:30 PM

एशियाई खेलों में, भारत ने नौवें दिन तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते, पदकों की संख्या बढ़कर 60 हुई

हांगचोओ एशियाई खेलों में आज भारत को तीन रजत और चार कांस्‍य पदक मिले हैं। इसके साथ ही भारत के कुल पदको की संख्‍या 60 हो गई है। एथेलेटिक्‍स में महिलाओं की लंबी कूद स्‍पर्धा में भारत की इडापल्‍ली एनसी सोजन ने रजत पदक जीता। महिलाओं की स्‍टीपल चेज स्‍पर्धा में पारूल चौधरी को रजत और प्रीति को कांस्‍य पदक ...

October 2, 2023 2:20 PM

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज निशानेबाजी, नौकायन, टेनिस और वुशु के एशियाई खेलों के 24 पदक विजेताओं को सम्मानित किया

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में निशानेबाजी, नौकायन, टेनिस और वुशु के एशियाई खेलों के 24 पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री ठाकुर ने एशियाई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एथलीटों को बधाई दी। उन्होंने सभी कोचों और सहयोगी स्टाफ को ...

October 2, 2023 2:17 PM

हांगचोओ एशियाई खेलों में, भारत ने आज स्केटिंग रिले में दो कांस्य पदक और टेबल टेनिस में एक कांस्य पदक जीता

चीन के हांगचाओ में एशियाई खेलों में आज भारत ने तीन और कांस्‍य पदक जीत लिए हैं। पदक तालिका में भारत 13 स्वर्ण, 21 रजत और 22 कांस्य पदकों के साथ कुल 56 पदक लेकर चौथे स्‍थान पर बना हुआ है। पुरुष हॉकी में अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में इस समय भारत का मुकाबला बांग्लादेश स...

October 2, 2023 12:23 PM

एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्केटिंग टीमों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर महिला रोलर स्केट्स को बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में महिला स्पीड स्केटिंग, 3000 मीटर रिले में पदक जीतने के लिए रोलर स्केट्स कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी राज को बध...

October 1, 2023 9:21 PM

एशियाई खेलों की पदक तालिका में भारत 13 स्वर्ण, 21 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 53 पदक जीतकर चौथे स्थान पर बना हुआ है

चीन के हांगचोओ में 19वें एशियाई खेलों में भारत ने आज तीन स्‍वर्ण, सात रजत और पांच कांस्‍य पदक सहित कुल 15 पदक अपने नाम किए। पदक तालिका में भारत 13 स्वर्ण, 21 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 53 पदक जीतकर चौथे स्थान पर बना हुआ है। अविनाश साबले ने पुरुषों की तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में गेम्स रिकॉर्ड के साथ स...

October 1, 2023 2:05 PM

होंगचोओ एशियाई खेलों में भारत ने आज निशानेबाजी ट्रैप टीम स्‍पर्धाओं में एक स्‍वर्ण और एक रजत पदक जीता, भारत के पदकों की संख्‍या 41 हुई

भारत ने आज निशानेबाजी की पुरुष ट्रैप टीम स्‍पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान ने कुवैत तथा चीन को पीछे छोडते हुए 361 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक हासिल किया। निशानेबाजी में ही आज देश को एक और पदक मिला है। मनीषा कीर, राजेश्वरी कुमारी और प्...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला