स्पोर्ट्स

March 19, 2024 11:49 AM

स्विस ओपन सुपर-300 बैडमिंटन टूर्नामेंट-2024 आज स्विट्जरलैंड में शुरू होगा

स्विस ओपन सुपर-300 बैडमिंटन टूर्नामेंट-2024 आज स्विट्जरलैंड के बेसल में शुरू होगा। पुरुष सिंगल्‍स में, सातवीं वरीयता प्राप्त भारत के लक्ष्य सेन मलेशिया के लिओंग जून हाओ के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि किदांबी श्रीकांत का सामना ताइवान के वांग त्ज़ु-वेई से होगा। महिला सिंगल्‍स में चौथी व...

March 18, 2024 10:03 PM

हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 27 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की

हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 27 सदस्यों की हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 6 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में खेला जायेगा। आखिरी मैच 13 अप्रैल को होगा। भारतीय हॉकी टीम एक अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। हरमनप्रीत सिंह श्रृंखला में भारतीय टीम का नेतृत्व करे...

March 17, 2024 8:17 PM

आईटीएफ एम-25 टेनिस टूर्नामेंट में भारत के रामकुमार रामानाथन ने हमवतन करण सिंह को हराकर सिंगल्‍स मुकाबला जीता

नई दिल्ली में आईटीएफ एम-25 टेनिस टूर्नामेंट में भारत के रामकुमार रामानाथन ने हमवतन करण सिंह को 6-2, 6-2 से हराकर सिंगल्‍स मुकाबला जीत लिया। एम-25 टूर्नामेंटों में रामकुमार रामनाथन की यह लगातार चौथीं जीत है। वहीं करण सिंह ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्‍त डोंस्कॉय को 6-3, 6-4 से हराकर फाइनल में ...

March 17, 2024 7:30 PM

उत्तर प्रदेश राज्य कैनोइंग चैंपियनशीट 2024 की 2 दिवसीय प्रतियोगिता कानपुर के बोट क्लब परिसर में शुरू हुई

उत्तर प्रदेश राज्य कैनोइंग चैंपियनशीट दो हजार चैबीस की दो दिवसीय प्रतियोगिता कानपुर नगर स्थित बोट क्लब परिसर में आज से शुरू हो गयी। इसका शुभारम्भ कानपुर के मंडलायुक्त अमित कुमार और जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने किया ।   इसमें विभिन्न जिलों से सत्तर खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के जर...

March 17, 2024 3:40 PM

रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबाॅल स्टेडियम में पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता की शुूरूआत हुई

राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम में कल राज्यस्तरीय अंडर 15 तथा अंडर 20 महिला और पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता की शुरूआत हुई।   इसमें राज्य भर के साढ़े तीन सौ कुश्ती खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अंडर 15 तथा अंडर 20 राष्ट्रीय...

March 17, 2024 12:51 PM

एथलीट गुलवीर सिंह ने कल कैलिफॉर्निया के सैन जुआन कैपिस्ट्रानो में पुरुषों की दस हज़ार मीटर दौड़ स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया

एथलीट गुलवीर सिंह ने कल कैलिफॉर्निया के सैन जुआन कैपिस्ट्रानो में, पुरुषों की दस हज़ार मीटर दौड़ स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने यह दौड़ 27 मिनट और 41 दशमलव आठ-एक सेकेंड में पूरी की। गुलवीर ने 20 सेकेंड कम लेते हुए 16 वर्ष पुराना राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ दिया। हालांकि, 41 सेकेंड अधिक लेने...

March 17, 2024 11:49 AM

विश्व के नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी, सर्बिया के नोवाक योकोविच मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगे

विश्व के नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी, सर्बिया के नोवाक योकोविच मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगे। वे छह बार मियामी ओपन जीत चुके हैं। योकोविच ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बताया कि वे अपने निजी जीवन और पेशेवर व्यस्तता के बीच संतुलन बिठाने का प्रयास कर रहे हैं। मियामी ओपन अमरीका के फ्लोरिडा में...

March 17, 2024 8:17 AM

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट का फाइनल आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और देल्ही कैपिटल्‍स के बीच खेला जाएगा

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट का फाइनल आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और देल्ही कैपिटल्‍स के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम साढे सात बजे से नई दिल्‍ली के अरूण जेटली स्‍टेडियम में खेला जाएगा। मेग लेनिंग की कप्‍तानी में, देलही कैपिटल्‍स ने अब तक अपने आठ में से छह मैच जीते हैं। स्‍मृति मंधाना की कप्‍तानी में रॉयल ...

March 16, 2024 9:08 PM

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट का फाइनल मुकाबला कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच होगा

  महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट का फाइनल मुकाबला कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच होगा। इससे पहले, कल रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में पूर्व विजेता मुंबई इंडियंस को 5 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी ...

March 16, 2024 11:00 AM

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पूर्व विजेता मुंबई इंडियंस को 5 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कल रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में पूर्व विजेता मुंबई इंडियंस को 5 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में, मुम्‍बई इंडियंस की टीम 6 व...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला