स्पोर्ट्स

June 6, 2024 1:53 PM

टी-20 क्रिकेट विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 39 रन से हराया

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 39 रन से और युगांडा ने पापुआ न्यू गिनी को तीन विकेट से हरा दिया। आज रात को पाकिस्तान का मुकाबला अमरीका से और नामीबिया का सामना स्कॉटलैंड से होगा। इससे पहले कल भारत ने आयरलैंड को आठ विकेट से हराया था।      

June 6, 2024 11:13 AM

फ्रेंच ओपन टेनिस डबल्स सेमीफाइनल में रोहन बोपन्‍ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी के सामने इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावस्सोरी की चुनौती

फ्रेंच ओपन टेनिस के डबल्स सेमीफाइनल में आज रोहन बोपन्‍ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी का सामना इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावस्सोरी की जोड़ी से होगा। रोहन और मैथ्यू ने कल क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के सैंडर गिल और जोरन विलेगेन की जोड़ी को 7-6, 5-7, 6-1 से हराया था।     

June 6, 2024 11:11 AM

म्यूनिख में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन विश्व कप में सरबजोत सिंह ने हासिल किया शीर्ष स्थान 

भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंह ने म्यूनिख में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आई.एस.एस.एफ.) विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालीफाइंग दौर में 588 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्‍होंने फाइनल में जगह बना ली।रमिता और ईशा सिंह के बाद सरबजोत म्यूनिख विश्व कप में पदक राउंड ...

June 6, 2024 9:08 AM

टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने आयरलैंड को आठ विकेट से हराया

न्यूर्याक में आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने पहले मैच में आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में सिर्फ 96 रन पर सिमट गयी। हार्दिक पांड्या ने तीन, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में भारतीय टीम ने 13वें ओवर में दो विकेट...

June 6, 2024 8:44 AM

पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले छह में से पांच पहलवान हंगरी में पोलीक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल टूर्नामेंट में लेंगे भाग 

पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए अपना स्थान सुरक्षित करने वाले छह भारतीय पहलवानों में से पांच आज से हंगरी के बुडापेस्ट में शुरू हो रहे पोलीक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल टूर्नामेंट में भाग लेंगे।      पिछले साल एशियाई खेलों में 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले अंतिम पंघाल पहली बार अंतरराष्ट्रीय स...

June 5, 2024 9:39 PM

भारत के रोहन बोपन्‍ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स सेमीफाइनल में पहुंचे

भारत के रोहन बोपन्‍ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। क्वार्टर फाइनल में उन्‍होंने बेल्जियम के सैंडर जिले और जोरान वी को 7-6, 5-7, 6-1 से हराया। इटली के जानिक सिनर, ग्रिगोर दिमित्रोव को लगातार सेटों में 6-2, 6-4, 7-6 से हराकर फ्रे...

June 5, 2024 1:14 PM

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज भारत का मुकाबला आयरलैंड से होगा

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में आज शाम न्यूयॉर्क में भारत का सामना आयरलैंड से होगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। इससे पहले शनिवार को इसी मैदान पर भारतीय टीम ने अभ्यास मैच में बांग्लादेश को 60 रन से हराया था। ग्रुप स्टेज में भारत का दूसरा मुकाबला 9 जून को चिर प्रतिद्वं...

June 4, 2024 7:12 PM

इंडोनेशिया ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के लक्ष्य सेन ने जकार्ता में जापान के कांता त्‍सुनेयामा को हराकर पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया

  इंडोनेशिया ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के लक्ष्य सेन ने जकार्ता में जापान के कांता त्‍सुनेयामा को सीधे सेट में हराकर पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। सेन ने 40 मिनट में ही त्‍सुनेयामा को 21-12, 21-17 से पराजित किया। सेन का अगला मुकाबला सातवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के एंटनी सिन...

June 4, 2024 8:06 AM

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को छह विकेट से हराया

  आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 19 ओवर और एक गेंद में 77 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस 30 गेंदों में 19 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे...

June 4, 2024 7:07 AM

इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी आज करेंगे अपने अभियान की शुरुआत

  जकार्ता में इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी आज अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। लक्ष्य सेन, एच.एस. प्रणय, किदाम्‍बी श्रीकांत, प्रियांशु राजावत और किरण जॉर्ज पुरूष सिंगल्‍स मैच खेलेंगे। एन. सिक्की रेड्डी और बी. सुमित रेड्डी मिक्स्ड डबल्स में तथा टेरेसा जॉली और गायत्री गोपीचं...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला