स्पोर्ट्स

June 19, 2024 12:19 PM

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज

  भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम बेंगलुरु के एम. चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी। यह श्रृंखला का दूसरा मुकाबला है। रविवार को पहले मैच में जीत दर्ज करते हुए भारत ने श्रृंखला में 1-0 ...

June 19, 2024 8:42 AM

नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल गोल्ड टूर की भाला फेंक प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

ओलंपियन और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में आयोजित विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल गोल्ड टूर में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। बीती रात हुए मुकाबले में उन्होंने 85.97 मीटर दूरी पर भाला फेंक कर यह उपलब्धि हासिल की। नीरज चोपड़ा ने 83.62 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की। 

June 19, 2024 8:33 AM

टी-20 क्रिकेट विश्वकप में आज से शुरू होंगे सुपर-8 के मुकाबले, भारत का मैच अफगानिस्तान से कल होगा

पुरूषों की टी-20 क्रिकेट विश्वकप प्रतियोगिता में आज से सुपर-8 मुकाबलों का दौर शुरू हो रहा है। इस दौर के सभी मुकाबले वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे। सुपर-8 का पहला मुकाबला आज अमरीका और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। भारत अपना पहला मैच कल अफगानिस्तान के साथ खेलेगा।   प्रतियोगिता के इस चरण के लिए आठ टीमें चुन...

June 18, 2024 9:19 PM

ओलंपिक और विश्व चैंपियन भाला फ़ेंक खिलाडी नीरज चोपड़ा फिनलैंड के तुर्कू में पावो नूरमी स्टेडियम में विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल गोल्ड टूर में हिस्‍सा लेंगे

ओलंपिक और विश्व चैंपियन भाला फ़ेंक खिलाडी नीरज चोपड़ा आज फिनलैंड के तुर्कू में पावो नूरमी स्टेडियम में विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल गोल्ड टूर में हिस्‍सा लेंगे। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और डायमंड लीग फ़ाइनल विजेता नीरज चोपड़ा को जर्मनी के मैक्स डेह्निंग से चुनौती मिलने की संभावना है। मैक्स दे...

June 18, 2024 8:22 PM

युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा को पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करने के लिए बधाई दी

युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा को पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करने के लिए बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, डॉ. मांडविया ने विश्वास जताया कि श्री शर्मा अपनी अपार कड़ी मेहनत और प्रतिभा को देखते हुए पेरिस ओलंपिक में चमकेंगे।

June 18, 2024 4:19 PM

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्‍व कप में सुपर-8 दौर के लिए टीमों का फैसला हो गया है

  आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्‍व कप में सुपर-8 दौर के लिए टीमों का फैसला हो गया है। नेपाल पर जीत हासिल कर बांग्‍लादेश सुपर-8 में पहुंचने वाली अंतिम टीम रही। पहले ग्रुप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश हैं, जबकि दूसरे ग्रुप में अमरीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका हैं। ।   स...

June 17, 2024 1:00 PM

इटालियन ओपन महिला गोल्फ टूर्नामेंट में छठे स्थान पर रहीं भारत की दीक्षा डागर

भारत की दीक्षा डागर इटालियन ओपन महिला गोल्फ टूर्नामेंट में छठे स्थान पर रहीं। दीक्षा, खिताब जीतने वाली इंग्लैंड की गोल्फर एमी टेलर से चार शॉट पीछे रहीं। दीक्षा अगले सप्ताह चेक महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में चुनौती रखेंगी। पिछले वर्ष उन्‍होंने इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था। 

June 17, 2024 1:01 PM

टी-20 क्रिकेट विश्व कप: श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को और बांग्लादेश ने नेपाल को हराया

टी-20 क्रिकेट विश्व कप में सेंट लुसिया में श्रीलंका ने आज नीदरलैंड्स को 83 रन से हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की। 202 रन के लक्ष्य के जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 16 ओवर और चार गेंद में केवल 118 रन ही बना सकी।     इससे पहले नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। श्रीलंका ने पहले ...

June 17, 2024 9:25 AM

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्वकप: पाकिस्तान ने आयरलैंड को तीन विकेट से हराया

  आईसीसी टी-20 विश्वकप क्रिकेट में कल रात फ्लोरिडा में पाकिस्तान ने आयरलैंड को तीन विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान और आयरलैंड दोनों पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं जबकि भारत और पहली बार खेल रहा अमरीका ग्रुप-ए से सुपर आठ में पहुंच चुके हैं। पाकिस्‍तान ने 107 रन के लक्ष्य के जवाब में 18 ओवर और पां...

June 16, 2024 9:13 PM

तीरंदाजी फाइनल ओलंपिक क्वालीफायर में भारत को सफलता

तीरंदाजी में, अंकिता भक्त और भजन कौर ने आज अंताल्या, तुर्की के अंतालिया में फाइनल ओलंपिक क्वालीफायर से महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में भारत को कोटा स्थान दिलाया। क्वार्टर फाइनल चरण में आगे बढ़कर, उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए जगह पक्की करने में मदद की। प्रत्येक देश के लिए अधिकतम एक व...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला