स्पोर्ट्स

July 19, 2024 10:19 AM

युवा मामले और खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आईडेंटीफिकेशन- कीर्ति पहल के दूसरे चरण का आज उद्घाटन करेंगे

युवा मामले और खेल मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया सरकार की खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आईडेंटीफिकेशन- कीर्ति पहल के दूसरे चरण का आज नई दिल्‍ली में उद्घाटन करेंगे। खेल मंत्रालय ने कहा है कि कीर्ति की परिकल्‍पना आधुनिक आई सी टी उपकरणों और वैश्विक सर्वोत्तम तरीकों के आधार पर प्रतिभाओं को पहचानने के लिए की...

July 19, 2024 10:03 AM

न्यूजीलैंड में राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत के तलवारबाजों ने एक रजत और तीन कांस्य पदक जीता

न्यूजीलैंड में राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर के तलवारबाजों ने एक रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है।   हर्षित कोहली ने सेबर टीम स्पर्धा में रजत पदक और श्रेया गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किया। छवि शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया और सुफयान वहीद सोहिल ने भी ईपी ...

July 19, 2024 9:52 AM

महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट में चैंपियन भारत आज श्रीलंका में टूर्नामेंट के पहले दिन पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआत करेगा

महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट में वर्तमान चैंपियन भारत आज श्रीलंका के दांबुला में टूर्नामेंट के पहले दिन चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।   टूर्नामेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे ग्रुप ए में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई और नेपाल के बीच उद्घाटन मैच के साथ होगी, जब...

July 18, 2024 4:56 PM

खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन- कीर्ति पहल के दूसरे चरण का कल नई दिल्ली में उद्घाटन

        युवा मामले और खेल मंत्री डॉ० मनसुख मांडविया सरकार की खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन- कीर्ति पहल के दूसरे चरण का कल नई दिल्ली में उद्घाटन करेंगे। कीर्ति की कल्पना आधुनिक आई०सी०टी० उपकरणों और वैश्विक सर्वोत्तम तरीकों के आधार पर प्रतिभा को पहचानने का तंत्र विकसित करने के लिए की गई है।...

July 18, 2024 9:33 AM

आईसीसी पुरुष टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव को मिला दूसरा स्थान, यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ भी शीर्ष दस में शामिल

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग कल जारी की गई। इसमें भारत के सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर ही बने हुए हैं, जबकि यशस्‍वी जायसवाल छठे स्थान पर रहे। ऋतुराज गायकवाड बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक पायदान लुढ़ककर आठवें स्थान पर आ गए हैं। हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली...

July 18, 2024 9:09 AM

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने छह देशों को एसोसिएट क्रिकेट में आईसीसी डेवलपमेंट अवार्ड से सम्मानित किया

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने छह देशों को एसोसिएट क्रिकेट में आईसीसी डेवलपमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। दक्षिण अमरीकी देश मेक्सिको को क्रिकेट में उत्‍कृष्‍टता के लिए पुरस्कृत किया गया है। जबकि वह फुटबॉल में पहले से प्रतिष्ठित है। अन्य देशों में ओमान, नीदरलैण्‍ड्स, संयुक्‍त अरब अमीरात, ...

July 18, 2024 9:02 AM

तलवारबाज श्रेया गुप्ता ने राष्ट्रमंडल जूनियर और कैडेट चैंपियनशिप 2024 प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता

जम्‍मू कश्‍मीर की प्रसिद्ध तलवारबाज श्रेया गुप्ता ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में चल रही राष्ट्रमंडल जूनियर और कैडेट चैंपियनशिप 2024 प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपना पहला व्यक्तिगत अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल किया है। श्रेया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की सोंडर निकोल को 16 अंकों की तालिक...

July 18, 2024 8:46 AM

स्वीडिश ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में आज भारत के सुमित नागल का मुकाबला अर्जेंटीना के मरियानो नवोने से होगा

स्वीडिश ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में आज भारत के प्रथम वरीयता प्राप्त सुमित नागल का मुकाबला दुनिया के 36वें नम्‍बर के खिलाड़ी अर्जेंटीना के मरियानो नवोने से होगा। यह मैच आज दोपहर स्वीडन के बस्‍ताद टेनिस स्‍टेडियम के सेंटर कोर्ट में खेला जाएगा। इससे पहले मंगलवार को सुमित ने स्वीडन क...

July 18, 2024 8:45 AM

क्रिकेट: श्रीलंका के दाम्बुला में कल से शुरू होगी महिलाओं की एशिया कप टी-20 प्रतियोगिता

क्रिकेट में महिलाओं की एशिया कप टी-20 प्रतियोगिता कल से श्रीलंका के दाम्‍बुला में शुरू होगी। इस प्रतियोगिता के सभी मैच रनगिरी दाम्बुला अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कल ग्रुप A की टीमों - संयुक्‍त अरब अमीरात और नेपाल के बीच खेला जाएगा। उसके बाद ग्रुप A में ही भा...

July 18, 2024 8:38 AM

हैम्बर्ग ओपन टेनिस प्रतियोगिता में आज भारत के रोहन बोपन्‍ना और एन. श्रीराम बालाजी का सामना जर्मनी के जैकब श्‍नाइटर और मार्क वालनर से होगा

जर्मनी में चल रही हैम्बर्ग ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के रोहन बोपन्‍ना और एन. श्रीराम बालाजी की जोड़ी का सामना पहले दौर में आज शाम जर्मनी के जैकब श्‍नाइटर और मार्क वालनर से होगा। दोनों भारतीय खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में लय में आने की कोशिश करेंगे क्‍योंकि ये दोनों आगामी पेरिस ओलंपिक में भी एक साथ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला