स्पोर्ट्स

August 21, 2024 8:26 AM

भारत के रौनक दहिया ने जॉर्डन के अम्मान में चल रही अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

कुश्ती में, भारत के रौनक दहिया ने जॉर्डन के अम्मान में चल रही अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ग्रीको-रोमन 110 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। मौजूदा विश्व नंबर 2, रौनक ने कांस्य पदक मुकाबले में तुर्किये के एमुरुल्लाह कैपकन को 6-1 से हराया। इससे पहले, रौनक हंगरी के ज़ोल्टन कज़ाको से सेमीफाइनल...

August 21, 2024 7:48 AM

आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप के नौवें संस्करण को बांग्लादेश से संयुक्त अरब अमीरात स्थानांतरित किया

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद-आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप के नौवें संस्करण को बांग्लादेश से संयुक्त अरब अमीरात स्थानांतरित कर दिया है, परन्तु बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस आयोजन का आधिकारिक मेजबान बना रहेगा। टूर्नामेंट 3 से 20 अक्टूबर के बीच दुबई और शारजाह में खेला जाएगा। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्...

August 20, 2024 7:07 AM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पेरिस पैरालिंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के साथ बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल पेरिस पैरालिंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। पेरिस पैरालिंपिक इस महीने की 28 तारीख से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान श्री मोदी ने कहा कि पेरिस जाने वाले खिलाड़ी भारत के ध्‍वज वाहक की तरह जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह य...

August 19, 2024 11:46 AM

फुटबॉल क्‍लबों के समर्थकों ने महिला डॉक्‍टर के साथ दुष्‍कर्म और हत्‍या के विरोध में कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया

कोलकाता के तीन मशहूर फुटबॉल क्‍लब-मोहन बगान, ईस्‍ट बंगाल और मोहम्‍मडेन स्पोर्टिंग के समर्थकों ने आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्‍टर के साथ दुष्‍कर्म और हत्‍या के विरोध में एकजुट होकर कल कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया। साल्‍ट लेक स्‍टेडियम के बाहर मोहन बगान के कप्‍तान सुभाशीष बोस, उनकी पत्‍नी ...

August 18, 2024 9:10 AM

टेनिस: सिनसिनाती ओपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आज चुनौती पेश करेंगे जाननिक सिनर और इगा स्‍वियाटेक

टेनिस में आज अमरीका में विश्व के नंबर एक महिला और पुरुष खिलाड़ी इगा स्‍वियाटेक और जाननिक सिनर सिनसिनाती ओपन टूर्नामेंट 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में चुनौती पेश करेंगे। स्वियाटेक अपनी बेलारूस की प्रतिद्वंदी अरयाना सबालेंका से भिड़ेंगी, जबकि इटली के सिनर का सामना जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्यूरेव से होगा। ...

August 18, 2024 6:36 AM

चीन में होने वाली बैडमिंटन जूनियर चैम्पियनशिप के लिए भारत ने भेजा 39 खिलाड़ियों का दल

  15 और 17 वर्ष से कम उम्र के बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए चीन में मंगलवार से शुरु हो रही चैम्पियनशिप के लिए भारत ने 39 खिलाड़ियों का दल भेजा है। अंडर-17 श्रेणी में इस दल का नेतृत्व श्याम बिंडीगणविले, जबकि अंडर-15 में तन्वी पत्री कर रही हैं। शाइना मणिमुतु अंडर-17 के सिंगल्स के अलावा ऐक्या शेट्टी के सा...

August 17, 2024 12:59 PM

पेरिस से स्वदेश लौटीं देश की शीर्ष महिला पहलवान विनेश फोगाट

देश की शीर्ष महिला पहलवान विनेश फोगाट आज सुबह पेरिस से स्वदेश लौट आई। विनेश को महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले से पहले 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश ने इसके खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट- सी ए एस में अपील की थी। इसलिए उन्हें पेरिस में ही रु...

August 17, 2024 1:54 PM

सुमित अंतिल और भाग्यश्री जाधव पेरिस पैरालिंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह के लिए भारत के ध्वजवाहक होंगे

टोक्यो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल और शॉट-पुट स्टार भाग्यश्री जाधव पेरिस पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। पैरालंपिक खेल 28 अगस्त से 8 सितंबर तक होंगे। इन खेलों में 84 एथलीट भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पैरालंपिक खेलों में देश का यह अब तक का सबसे बड़ा दल है।...

August 17, 2024 10:50 AM

पेरिस में 28 अगस्त से शुरू हो रहे पैरालम्पिक खेलों में भारत से 84 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

  पेरिस में इसी महीने शुरू हो रहे पैरालम्पिक खेलों में भारत से 84 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ये खेल 28 अगस्‍त से आठ सितम्‍बर तक आयोजित होंगे। यह पहला मौका है जब सर्वाधिक 47 भारतीय एथलीट इन खेलों में हिस्‍सा लेंगे। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इस दल में 50 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें टारगेट ओलिंपिक पोड...

August 16, 2024 8:35 PM

थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी ने पेरिस ओलिम्पिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले नीरज चोपड़ा और सेना के अन्‍य खिलाड़ियों को सम्‍मानित किया

थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी ने पेरिस ओलिम्पिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले नीरज चोपड़ा और सेना के अन्‍य खिलाड़ियों को सम्‍मानित किया। सेना में सूबेदार मेजर नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्‍त किया है जबकि सूबेदार बोमनदेवरा धीराज को तीरंदाजी में चौथा स्‍थान मिला ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला