खेल

September 9, 2024 8:29 AM

पैरालंपिक्स खेलों का भव्य समारोह के साथ हुआ समापन, 7 स्वर्ण सहित कुल 29 पदकों पर भारत ने जमाया कब्जा

फ्रांस के पेरिस में कल रात पैरालंपिक्स खेलों का भव्य समारोह के साथ समापन हुआ। तेज वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने संगीत कार्यक्रमों का आनंद उठाया। पेरिस पैरालंपिक में पूरे विश्व के 168 पैरालंपिक डेलीगेशन के 4 हजार 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।   अंतर्राष्ट्रीय पैरालिंपिक समिति के...

September 8, 2024 7:54 PM

चीन में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत ने चीन को तीन-शून्‍य से हरा दिया है।

      चीन में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत ने चीन को तीन-शून्‍य से हरा दिया है। भारत की ओर से सुखजीत, उत्‍तम सिंह और अभिषेक ने गोल किए। मौजूदा चैंपियन भारत का अगला मुकाबला सोमवार को जापान से होगा। आज हुए अन्‍य मैचों में जापान और दक्षिण कोरिया का मैच 5-5 से ड्रॉ रहा, वहीं मलेशिया और पाकि...

September 8, 2024 1:56 PM

चीन के हुलुनबुइर में शुरू हुई पुरुषों की एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप

पुरुषों की एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता आज चीन के हुलुनबुइर में शुरू हुई। पिछले महीने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद गत विजेता भारत इस साल अपना रिकॉर्ड पांचवां खिताब जीतने की कोशिश करेगा। आज भारत का मुकाबला मेजबान चीन से और पाकिस्तान का सामना मलेशिया से होगा। प्रतियोगिता के पहले मैच...

September 8, 2024 1:54 PM

2030 के यूथ ओलिंपिक और 2036 में ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करेगा भारत: डॉ. मनसुख मांडविया

युवा कार्य और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि भारत 2030 के यूथ ओलिंपिक और 2036 में ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करेगा। वे आज नई दिल्ली में एशिया ओलिंपिक परिषद की 44वीं महासभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि‍ भारत सरकार ने खेल बजट को 2014-15 के लगभग 143 म...

September 8, 2024 8:34 AM

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पेरिस पैरालंपिक पदक विजेताओं को बधाई दी

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पेरिस पैरालंपिक पदक विजेताओं को बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर नवदीप सिंह ने खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया है और देश को उन पर गर्व है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि महिलाओं की 2...

September 8, 2024 7:09 AM

बेलारूस की एरीना सबालेंका ने पहली बार अमरीकी ओपन का खिताब जीता

बेलारूस की एरीना सबालेंका ने पहली बार अमरीकी ओपन का खिताब जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने अमरीका की जेसिका पेगुला को हराया। यह सबालेंका का तीसरा ग्रैंड स्लैम ख़िताब है।   प्रतियोगिता के पुरुष डबल्स का फाइनल ऑस्ट्रेलिया के मैक्स पर्सेल और जॉर्डन थॉमसन की जोड़ी ने जीता है। इस जोड़ी ने फाइनल में ज...

September 8, 2024 6:54 AM

पेरिस पैरालंपिक: 10वें दिन भारत ने दो और पदक जीते

फ्रांस की राजधानी पेरिस में पैरालंपिक खेलों के 10वें दिन कल भारत ने दो और पदक जीते। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में नवदीप सिंह ने स्वर्ण जीता। इस स्पर्धा में ईरान के खिलाड़ी को अनुचित व्यवहार के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया।   वहीं, महिलाओं की 200 मीटर ट्रैक स्पर्धा में सिमरन शर्मा ने कांस्य ...

September 7, 2024 12:51 PM

पैरालिंपिक्‍स खेलों में शानदार प्रदर्शन करके लौटे खिलाड़ियों का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्‍य स्‍वागत किया गया

पैरालिंपिक्‍स खेलों में शानदार प्रदर्शन करके लौटे खिलाड़ियों का दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्‍य स्‍वागत हुआ। पेरिस में चल रहे पैरालिंपिक्‍स खेलों में अभी तक भारत ने 27 पदक जीते हैं, जिनमें 6 स्‍वर्ण, 9 रजत और 12 कांस्य पदक हैं। ऊंची कूद खिलाड़ी प्रवीण कुमार, निशानेबाज अवनी...

September 7, 2024 10:48 AM

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और नागालैंड के मुख्यमंत्री ने पेरिस पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर होकाटो होतोज़े सेमा को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस 2024 पैरालंपिक में पुरुषों की शॉट पुट एफ 57 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर होकाटो होतोज़े सेमा को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने पैरालंपिक खिलाड़ी की उपलब्धि बताते हुए कहा कि श्री सेमा ने अपने पहले पैरालंपिक में...

September 7, 2024 8:36 AM

अंडर-20 विश्‍व कुश्‍ती चैम्पियनशिप में भारत की नितिका ने रजत पदक जीता

स्‍पेन में अंडर-20 विश्‍व कुश्‍ती चैम्पियनशिप में भारत की नितिका ने रजत पदक जीत लिया है। महिलाओं के 62 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में कल यूक्रेन की पहलवान इरयना बोंदर ने नितिका को 4-1 से हराया। पिछले वर्ष नितिका ने अंडर-20 एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग म...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला