खेल

August 10, 2024 9:25 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलवान अमन सेहरावत से फोन पर बात की और पेरिस ओलंपिक में अपना पहला कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलवान अमन सेहरावत से फोन पर बात की और पेरिस ओलंपिक में अपना पहला कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। इससे पहले, एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहलवान सेहरावत का समर्पण और दृढ़ता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को उनकी उल्लेखनीय उपल...

August 10, 2024 12:20 PM

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम का दिल्ली हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया

  पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने के बाद दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह, गोलकीपर पीआर श्रीजेश और पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह सहित अन्य लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

August 10, 2024 8:31 AM

राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भारतीय पहलवान अमन सहरावत को पेरिस ओलिम्पिक में कांस्‍य पदक जीतने पर बधाई दी

  राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय पहलवान अमन सहरावत को पेरिस ओलिम्पिक में कांस्‍य पदक जीतने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि युवा पहलवान ने अपने पहले ही ओलिम्पिक में पदक जीता है। राष्‍ट्रपति...

August 10, 2024 8:27 AM

भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने  पेरिस ओलिंपिक में   कुश्ती में कांस्य पदक जीता

पेरिस ओलिंपिक में भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुश्ती में पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। सहरावत ने प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज़ को 13-5 से हराया। यह पेरिस ओलिंपिक में भारत का छठा और कुश्ती में पहला पदक है। अमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेम...

August 9, 2024 9:09 PM

मध्य प्रदेश सरकार ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता विवेक सागर प्रसाद को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की

  मध्य प्रदेश सरकार ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर प्रसाद को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विवेक सागर से टेलीफोन पर बातचीत कर बधाई दी।

August 9, 2024 7:57 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से बात की और उन्‍हें चोट से जूझने के बावजूद अपना दूसरा ओलंपिक पदक जीतने पर बधाई दी।   बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के अरशद नदीम के बारे में टिप्पणियों के लिए नीरज की मां सरोज देवी की भी सराहना की, जिन्होंने ओलंपिक ...

August 9, 2024 2:07 PM

पेरिस ओलंपिक :कुश्ती, एथलेटिक्स और गोल्फ में चुनौती पेश करेंगे भारतीय एथलीट 

  पेरिस ओलंपिक में आज भारतीय एथलीट कुश्ती, एथलेटिक्स और गोल्‍फ में चुनौती पेश करेंगे। अमन सहरावत पुरूषों की 57 किलोग्राम भार वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक के लिए प्यूर्टो रिको के डैरियन क्रूज़ से भिडेंगे। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रात नौ बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा। एथलेटिक्स में भा...

August 9, 2024 12:42 PM

पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक जीतने के लिए भारतीय हॉकी टीम को लोकसभा में दी गई बधाई

  लोकसभा ने पेरिस ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर आज नीरज चोपड़ा को बधाई दी। सदन ने भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने के लिए भी बधाई दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि ये ऐतिहासिक जीत युवाओं को प्रेरित करेगी।     सदन ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर महात्मा ...

August 9, 2024 11:32 AM

पेरिस ओलंपिक-2024: भारतीय हॉकी टीम ने 52 वर्षों में पहली बार लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक जीता 

  पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने 52 वर्षों में पहली बार लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक जीता। भारत ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल और रिटायर होने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश के कुछ शानदार बचाव की मदद से स्पेन को 2-1 से हरा दिया और पदक मैच जीत लिया। 1972 में म्यूनिख में लगातार दो बार कांस्य...

August 9, 2024 9:08 AM

पेरिस ओलंपिक में आज:  कुश्ती, एथलेटिक्स और गोल्फ में चुनौती पेश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

  पेरिस ओलंपिक खेलों में आज भारतीय एथलीट कुश्ती, एथलेटिक्स और गोल्‍फ में चुनौती पेश करेंगे। अमन सहरावत पुरूषों की 57 किलोग्राम भार वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक के लिए प्यूर्टो रिको के डैरियन क्रूज़ से भिडेंगे। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रात 9 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा।   एथलेटिक्स...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला