क्षेत्रीय समाचार

July 23, 2024 5:56 PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय बजट की सराहना की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने युवाओं, किसानों, महिलाओं और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान देने पर केंद्रीय बजट की सराहना की है। इसे नवरत्न बजट कहते हुए, श्री शिंदे ने कहा कि बजट विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कृषि, कौशल विकास, सामाजिक न्याय, शहरी विकास, ऊर्जा संरक्षण,...

July 23, 2024 5:33 PM

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने 2024-25 के केंद्रीय बजट को समाज के सभी वर्गों के जीवन स्‍तर में सुधार लाना बताया

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने 2024-25 के केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि इसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के जीवन स्‍तर में सुधार लाना है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने पर भी मुहर लगा दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बजट में कृषि विकास के लिए ...

July 23, 2024 8:43 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट में बिहार के लिए विशेष आर्थिक पैकेज के प्रस्ताव का किया स्वागत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट में बिहार के लिए विशेष आर्थिक पैकेज के प्रस्ताव का स्वागत किया है। श्री कुमार ने कहा कि बजट बिहार की जरूरतों के लिहाज से सकारात्मक है। मुख्यमंत्री पटना स्थित विधानसभा परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क परियोजनाओं, बिजली परियोजनाओं, ...

July 23, 2024 5:30 PM

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने अरुणाचल प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा विधेयक, 2024 सर्वसम्मति से पारित किया

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने आज अरुणाचल प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों को रोकने के उपाय) विधेयक, 2024 सर्वसम्मति से पारित कर दिया। राज्य में सार्वजनिक परीक्षाओं में अनियमितताओं और अनुचित साधनों के उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए यह विधेयक लाया गया था।   इस विधेयक में सख्त दंडात्मक ...

July 23, 2024 4:15 PM

तेलंगाना वाणिज्‍य और उद्योग परिसंघ ने केन्‍द्रीय बजट का स्‍वागत किया

तेलंगाना वाणिज्‍य और उद्योग परिसंघ ने केन्‍द्रीय बजट का स्‍वागत किया है। परिसंघ ने कहा कि यह बहुत ही अच्‍छा बजट है और आत्‍मनिर्भर भारत के लक्ष्‍य की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम है। परिसंघ के अध्‍यक्ष सुरेश कुमार सिंघल ने कहा कि उद्योगों के विकास के लिए बजट में कई योजनाओं और कार्यक्रमों की घोषणा की गई ह...

July 23, 2024 11:28 AM

तमिलनाडु सरकार ने सीमावर्ती जिलों में निपाह वायरस की निगरानी और जांच बढ़ाई

    तमिलनाडु सरकार ने सीमावर्ती जिलों में निपाह वायरस की निगरानी और जांच बढ़ा दी है। सीमावर्ती जिले नीलगिरी में आज स्क्रीनिंग और निगरानी शुरू हो गई है। केरल से आने वाले पर्यटकों  की संक्रमण की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य का परीक्षण और निगरानी करने के लिए तीन-तीन सदस्यों की पन्‍द्रह टीमें बनाई गई है...

July 23, 2024 10:31 AM

महाराष्‍ट्र में पूर्वी विदर्भ के गढचिरौली जिले में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश, बाढ के कारण 33 मार्ग बंद

    महाराष्‍ट्र में पूर्वी विदर्भ के गढचिरौली जिले में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस जिले की चार नदियों का जल स्‍तर बढा हुआ है। नदियों और नहरों में आयी बाढ के कारण गढचिरौली के 33 मार्ग बंद कर दिये गये हैं।       नागपुर के क्षेत्रीय मौसम विभाग ने जिले में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट...

July 23, 2024 10:14 AM

अमरनाथ की हिम शिवलिंग गुफा का दर्शन करने के लिए दो हजार चार सौ 84 तीर्थ यात्रियों का एक और जत्‍था जम्‍मू के आधार शिविर से रवाना

    अमरनाथ की हिम शिवलिंग गुफा का दर्शन करने के लिए दो हजार चार सौ 84 तीर्थ यात्रियों का एक और जत्‍था कश्‍मीर घाटी के लिए जम्‍मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवाना हुआ। तीर्थ यात्रियों का यह जत्‍था आज सुबह आधार शिविर से 91 घुडसवार वाहनों में रवाना हुआ। इनमें से सात सौ 70 तीर्थयात्री बालतल...

July 23, 2024 9:59 AM

तेलंगाना के तटीय क्षेत्रों में लगातार बारिश, भद्राचलम में गोदावरी नदी का जल स्‍तर 51 दशमलव दस फुट तक पहुंचा

         तेलंगाना के तटीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के बाद आज सुबह गोदावरी नदी का जल स्‍तर भद्राचलम में 51 दशमलव दस फुट तक पहुंच चुका है। अधिकारियों ने दूसरी चेतावनी जारी करते हुए निचले क्षेत्रों में रहने वाले लागों को सुरक्षित स्‍थानों पर जाने की सलाह दी है। जिलाधिकारियों ने भद्राचलम और इसके आस-पा...

July 23, 2024 9:48 AM

तेलंगाना सरकार ने राज्य की रविज आरोग्यश्री स्वास्थ्य योजना में 163 चिकित्सा प्रक्रियाओं को जोड़ने की घोषणा की

    तेलंगाना सरकार ने राज्य की रविज आरोग्यश्री स्वास्थ्य योजना में 163 चिकित्सा प्रक्रियाओं को जोड़ने की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री सी. दामोदर राजनरसिम्हा ने योजना को लागू करने के लिए अस्पतालों को दिए जाने वाले पैकेज में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ इसकी घोषणा की। प्रक्रियाओं की बढ़ी हुई संख्या औ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला