क्षेत्रीय समाचार

July 30, 2024 10:31 AM

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवाना हुआ 1477 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था

  1477 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह 52 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। जत्थे में 1142 पुरुष, 254 महिलाएं, तीन बच्चे, 66 साधु और 12 साध्वियां (महिला साधु) श...

July 29, 2024 9:22 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर नेशनल कांफ्रेंस के आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने जम्मू-कश्मीर में शीघ्र चुनाव की मांग की

  चर्चा में भाग लेते हुए जम्‍मू-कश्‍मीर नेशनल कांफ्रेंस के आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने जम्मू-कश्मीर में शीघ्र चुनाव की मांग की। उन्होंने सरकार से भारत के बाहर से जम्मू-कश्मीर में लाए जाने वाले सेब पर आयात शुल्क लगाने की भी मांग की।     जनसेना पार्टी के बालाशोवरी वल्लभनेनी ने कहा कि बजट विशेष रूप से य...

July 29, 2024 9:18 PM

दिल्ली की घटना के बाद मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों का सर्वे करने के निर्देश दिए

  दिल्ली की घटना के बाद मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कुछ जिलों में वर्षा की स्थिति एवं बाढ़ की संभावना की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में प्रदेश में कहीं भी ...

July 29, 2024 9:15 PM

गुवाहाटी की विशेष अदालत ने असम लोक सेवा आयोग के कृषि विकास अधिकारी भर्ती घोटाले में सजा सुनाई

  गुवाहाटी की विशेष अदालत ने असम लोक सेवा आयोग के कृषि विकास अधिकारी भर्ती घोटाले में आज सजा सुनाई। विशेष अदालत ने आयोग के पूर्व अध्यक्ष राकेश पॉल को 14 वर्ष के कठोर कारावास और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने अन्‍य सदस्यों बसंत कुमार डोले और समेदुर रहमान को 10 वर्ष के कठोर कारावास और दो...

July 29, 2024 9:12 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर एसएसबी उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2022 के पेपर लीक मामले में कथित ‘किंगपिन’ की जमानत याचिका खारिज

  जम्मू-कश्मीर की एक विशेष अदालत ने आज जम्‍मू-कश्‍मीर एसएसबी उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2022 के पेपर लीक मामले में कथित 'किंगपिन' की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग न केवल देश की वित्तीय प्रणाली के लिए बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी एक गंभीर खतरा है। आरोपी की जमानत याचि...

July 29, 2024 9:02 PM

राजधानी शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

  राजधानी शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर बारिश जारी है। इस बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। कल रात पंजाब से आ रहा एक वाहन शिमला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोलन जिले के दत्यार में भूस्खलन में फंस गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल ...

July 29, 2024 8:59 PM

मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना

  मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं।   वहीं, कल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।      

July 29, 2024 8:54 PM

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाली पतंग और मांझे की बिक्री से पहले दिल्ली पुलिस ने अवैध मांझे के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया

  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाली पतंग और मांझे की बिक्री से पहले दिल्ली पुलिस ने अवैध मांझे के खिलाफ शहर में विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से अवैध चाइनीज मांझे की 50 चरकी जब्त की गई हैं। पुलिस ने चाइनीज ...

July 29, 2024 7:26 PM

अरुणाचल प्रदेश: पक्के टाइगर रिजर्व ने मनाया वैश्विक बाघ दिवस

  अरुणाचल प्रदेश में, पक्के टाइगर रिजर्व ने आज वैश्विक बाघ दिवस मनाया। इसका उद्देश्य बाघ संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास और वन्यजीव संरक्षण में शामिल समर्पित कर्मियों की पहचान करना था।     पक्के वन्यजीव अभ्‍यारण्य और टाइगर रिजर्व के वन अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि उत्सव की शुरुआत वन्यजीव स...

July 29, 2024 7:17 PM

डॉ. दिलीप जयसवाल ने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

  डॉ. दिलीप जयसवाल ने आज पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां निवर्तमान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने डॉ. जायसवाल को पार्टी की कमान सौंपी।   नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष डॉ. ज...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला