क्षेत्रीय समाचार

September 18, 2024 4:39 PM

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावः पहले चरण के लिए मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक हुआ 50.65 प्रतिशत मतदान

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज सात जिलों की 24 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 50.65 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था।  

September 17, 2024 9:13 PM

हरियाणा विधानसभा चुनावः 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350 मतदाता 20,629 पोलिंग बूथ पर करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रदेश के 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350 मतदाता 20,629 पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 1 करोड़ 7 लाख 75 हजार 957 पुरूष, 95 लाख 77 हजार 926 महिलाएं और 467 थर्ड जेंडर  मतदाता है।   मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि 1 लाख 29 हजार 392 नए मतदाता पंजीकृत...

September 17, 2024 9:11 PM

हरियाणा विधानसभा चुनावः निष्पक्ष-चुनाव के लिए तैनात होंगे पुलिस के 29 हज़ार से अधिक जवान तथा अर्ध-सैनिक बलों की 225 कंपनियांँ 

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने  के लिए हरियाणा पुलिस के 29 हज़ार से अधिक पुलिस कर्मी तथा अर्ध सैनिक बलों की 225 कंपनियां  तैनात की जाएंगी ।   उन्होंने कहा कि अर्ध सैनिक बलों क...

September 17, 2024 8:58 PM

मुंबई में 10 दिनों के गणेशोत्सव का अनंत चतुर्दशी पर हुआ समापन

मुंबई में 10 दिनों के गणेशोत्सव का आज अनंत चतुर्दशी पर समापन हो गया। भगवान गणेश की विदाई के प्रतीक विसर्जन जुलूसों से शहर में चहल-पहल है। लाखों श्रद्धालु शहर की सड़कों पर उमड़ पड़े हैं।

September 17, 2024 8:53 PM

हरियाणा विधानसभा चुनावः अमित शाह ने भिवानी में आयोजित जन-आर्शीवाद रैली को सम्‍बोधित किया

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने आज भिवानी जिले में आयोजित जन आर्शीवाद रैली को सम्‍बोधित किया। उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील की।   उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जम्मू-कश्मीर में हो रहे चुनाव में अनुच्छेद 37...

September 17, 2024 8:40 PM

दिल्ली के उपराज्यपाल वी0 के0 सक्सेना से मिलीं आतिशी, मुख्यमंत्री पद के लिए पेश किया दावा

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने आज शाम दिल्ली के उपराज्यपाल वी0 के0 सक्सेना से मुलाकात की और दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया। पार्टी ने पहले घोषणा की थी कि आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। उन्‍हें दिन में आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्‍मति से नेता चुना गया। &n...

September 17, 2024 6:05 PM

आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्‍द केजरीवाल ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दिया

आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्‍द केजरीवाल ने आज दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया। श्री केजरीवाल ने शाम को उपराज्‍यपाल वी के सक्‍सेना को अपना इस्‍तीफा सौंप दिया। आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि पार्टी की वरिष्‍ठ नेता आतिशी दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री होंगी। उन्‍हें दिन में पार्टी के विधा...

September 17, 2024 6:13 PM

आकाशवाणी भोपाल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया

आकाशवाणी भोपाल में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत आज वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। भोपाल के आनंद नगर स्थित आकाशवाणी के ट्रांसमीटर परिसर में आयोजित इस अभियान के दौरान आकाशवाणी भोपाल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सौ से अधिक पौधे लगाए।       आकाशवाणी भोपाल के केंद्र प्रमुख और इंजीनियरिंग ...

September 17, 2024 5:51 PM

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज कुमार वर्मा को कोलकाता पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज कुमार वर्मा को आज कोलकाता पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे पश्चिम बंगाल के अतिरिक्‍त महानिदेशक - कानून व्यवस्था के प्रभारी थे। कोलकाता के मौजूदा पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल को अतिरिक्‍त महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के रूप में पश्चिम बंगाल पु...

September 17, 2024 5:43 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर के सात जिलों क‍ी 24 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण में बुधवार को वोट डाले जाएंगे

केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर के सात जिलों क‍ी 24 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण में कल वोट डाले जाएंगे। पिछले दस वर्षो में पहली बार विधानसभा के पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। 24 विधानसभा क्षेत्र के 23 लाख मतदाता 219 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे, इनमें 90 निर्दलीय उम्‍मीदवार भी शामिल...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला