क्षेत्रीय समाचार

August 10, 2024 5:48 PM

आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

  केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के गागरमांडू इलाके के अहलान गांव में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। अंतिम समाचार आने तक सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी थी।

August 10, 2024 5:45 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वायनाड में एक राहत शिविर का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वायनाड में एक राहत शिविर का दौरा किया और भूस्खलन से प्रभावित लोगों से बातचीत की। अपने माता-पिता गंवा चुके दो विद्यार्थियों को उन्‍होंने सांत्वना दी। प्रधानमंत्री ने मेप्पाडी में एक अस्पताल का दौरा कर उपचार करा रहे घायलों से बातचीत की। इससे पहले प्रधानमंत्री ने भूस्खलन...

August 10, 2024 1:48 PM

जम्मू कश्मीर: कठुआ पुलिस ने चार इनामी आतंकवादियों के स्केच जारी किए

  जम्मू कश्मीर में आज कठुआ पुलिस ने चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए। इन आतंकवादियों को कठुआ जिले के कई हिस्सों में देखा गया है। पुलिस ने प्रत्येक आतंकवादी के बारे में सूचना देने पर पांच लाख रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस  प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों की सूचना देने वालों की पहच...

August 10, 2024 2:02 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वायनाड के भूस्‍खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल में तीस जुलाई को हुए भूस्‍खलन से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में से एक क्षेत्र चूरामाला पहुंच गए हैं। वे वायनाड के भूस्‍खलन प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर हैं। सेना ने चूरामाला में इरूवानीपूझा नदी पर 190 फुट लम्बे बेली पुल का निर्माण किया था। इस पु‍ल के बनने से भ...

August 10, 2024 12:54 PM

वायनाड भूस्‍खलन: राहत और बचाव कार्यों के माध्‍यम से अब तक तीस लोगों को बचाया गया

  वायनाड में भूस्‍खलन के बाद केंद्र सरकार के राहत और बचाव कार्यों के माध्‍यम से अब तक कुल तीस लोगों को बचाया जा चुका है। 520 लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया जा चुका है और 112 शव बरामद किए गए हैं। भूस्‍खलन से प्रभ‍ावित क्षेत्र में सरकार द्वारा राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल, सेना, वायुसेना, नौसे...

August 10, 2024 9:21 AM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी वायनाड के भूस्‍खलन ग्रस्‍त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज केरल के वायनाड में राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे कन्‍नूर जाएंगे और वहां से वायनाड के भूस्‍खलन ग्रस्‍त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। श्री मोदी आपदाग्रस्त क्षेत्रों में भी जायेंगे। वहां उन्हें लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों के बारे मे...

August 10, 2024 8:48 AM

बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच नागालैंड सरकार अवैध प्रवासियों की घुसपैठ रोकने के लिए हाई अलर्ट पर

  नागालैंड सरकार, पड़ोसी देश बांग्लादेश में जारी राजनीतिक संकट को देखते हुए राज्‍य में अवैध प्रवासियों की घुसपैठ रोकने के लिए हाई अलर्ट पर है। गृह आयुक्‍त व्यासन आर ने कल बताया कि सभी उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा प्रबंध और तेज करने का निर्देश दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि उपायुक्तो...

August 10, 2024 8:40 AM

भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आकाशवाणी कोहिमा संगीत उत्सव का आयोजन करेगा

  भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आकाशवाणी कोहिमा आज राज्य अकादमी हॉल में एक संगीत उत्सव का आयोजन करेगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होगा। नागालैंड के पुलिस महानिदेशक रूपिन शर्मा कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि होंगे। इस विशेष उत्सव में नागालैंड की 15 जनजातियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन स्वत...

August 9, 2024 9:22 PM

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सर्वोच्‍च न्यायालय से जमानत के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए

  दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज आबकारी नीति मामले में सर्वोच्‍च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद आज तिहाड़ जेल से बाहर आ गए।

August 9, 2024 9:09 PM

मध्य प्रदेश सरकार ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता विवेक सागर प्रसाद को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की

  मध्य प्रदेश सरकार ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर प्रसाद को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विवेक सागर से टेलीफोन पर बातचीत कर बधाई दी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला