क्षेत्रीय समाचार

August 18, 2024 9:19 AM

महाराष्ट्र: पुणे से किया गया मुख्‍यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना का शुभारम्‍भ

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना का कल पुणे से शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महिलाओं को प्रसन्न और समृद्ध देखना उनकी प्राथमिकता है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को बड़े भाई की ओर से दिये जाने वाले उपहार के तौर पर राज्‍य सरकार प्रतिमाह डेढ़ ह...

August 18, 2024 9:00 AM

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुआ पुस्तक मेला

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में कल से एक सप्ताह का पुस्तक मेला शुरू हो गया है। इसका आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट ने किया है और यह कश्मीर में अपनी तरह का पहला पुस्तक मेला है। मेले में एक हजार से अधिक प्रकाशकों के स्टॉल हैं और बच्चों से जुड़ी सामग्री विशेष रूप से...

August 18, 2024 8:23 AM

महिला डॉक्‍टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी संजय रॉय का मनोवैज्ञानिक परीक्षण करेगी सीबीआई

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) कोलकाता में महिला डॉक्‍टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी संजय रॉय का मनोवैज्ञानिक परीक्षण करेगा। इस सिलसिले में, दिल्‍ली स्थित केन्द्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के मनोवैज्ञानिक और व्यवहार परीक्षण विशेषज्ञों का एक दल ज़रूरी परीक्षण के लिए कोलकाता पहुंच गया है। ...

August 18, 2024 8:18 AM

लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचिंद्र कुमार ने कश्‍मीर घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

  जम्‍मू-कश्‍मीर में उत्‍तरी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचिंद्र कुमार ने कश्‍मीर घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की है। इस दौरान उन्‍हें मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था और अमरनाथजी की यात्रा के लिए सेना की तैयारियों की जानकारी दी गई। लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र ने योजना बनाने और अभियानों में उल्लेखनीय...

August 18, 2024 7:28 AM

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी भाग में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी भाग में अगले दो-तीन दिन के दौरान तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। बांग्‍लादेश के दक्षिण में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने और उसके उत्तर तथा उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है। इससे कल तक बांग्‍लादेश तथा पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों तथा इससे सटे इलाकों में हवा क...

August 17, 2024 8:42 PM

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी-जेजेपी के चार विधायकों ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है

  हरियाणा में जननायक जनता पार्टी-जेजेपी के चार विधायकों ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले विधायकों में हिसार जिले के उकलाना विधानसभा क्षेत्र से अनूप धानक, फतेहाबाद के टोहाना से देवेन्द्र सिंह बबली, कैथल के गुहला-चीका से ईश्वर सिंह और कुरूक्षेत्र के शाहबाद से रामशरण शामिल हैं। 201...

August 17, 2024 8:35 PM

नई औद्योगिक तथा सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम नीति शीघ्र ही लाई जायेगी- तेलंगाना राज्‍य उद्योग मंत्री डी0 श्रीधर बाबू

 तेलंगाना राज्‍य उद्योग मंत्री डी0 श्रीधर बाबू ने आज कहा कि नई औद्योगिक तथा सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम नीति शीघ्र ही लाई जायेगी। हैदराबाद में मीडिया को उन्‍होंने बताया कि प्रस्‍तावित नई नीतियां निवेशक और उद्योग अनुकूल होंगी। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार पिछली सरकार द्वारा उद्योग को दिये गये प्रो...

August 17, 2024 7:58 PM

सीवर ओवरफ्लो या मानसून में जलभराव की खराब स्थिति बनी हुई है- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा

   दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा राजधानी में सीवर ओवरफ्लो और दूषित पेयजल की समस्याओं को लेकर जल मंत्री आतिशी द्वारा मुख्य सचिव को लिखा गया पत्र, यह दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी जिम्‍मेदारियों को पूरा करने में विफल साबित हुई है। श्री सच...

August 17, 2024 7:34 PM

कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज केरल उच्च न्यायालय में मध्यस्थता केंद्र का उद्घाटन किया  

 कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि प्रौद्योगिकी समाज को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण है और देश नागरिक-केंद्रित प्रौद्योगिकी-संचालित आधुनिक कानूनी प्रणाली के साथ आगे बढ़ रहा है। श्री मेघवाल ने आज केरल उच्च न्यायालय में मध्यस्थता केंद्र का उद्घाटन किया। उन्‍होंने कहा कि ...

August 17, 2024 7:18 PM

दिल्‍ली में डॉक्टरों की हड़ताल जारी

  कोलकाता में आर जी कर अस्‍पताल में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ कथित दुष्‍कर्म और हत्या के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर आज दिल्‍ली में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बताया कि यह हड़ताल आज सुबह छह बजे से शुरू है,  जो कल सुबह छह बजे तक चलेगी। इस वजह से दिल्ली में अखिल भारतीय ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला