क्षेत्रीय समाचार

August 31, 2024 5:56 PM

गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्‍त किया है

        गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्‍त किया है। श्री धर्मेंद्र वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में मुख्‍य सचिव के पद पर कार्यरत हैं, जो दिल्‍ली सरकार में वर्तमान मुख्‍य सचिव नरेश कुमार की जगह लेंगे। श्री नरेश कुमार का कार्यकाल आज पूरा हो रहा ...

August 31, 2024 1:58 PM

झामुमो के एक और नेता लोबिन हेम्ब्रोम भाजपा में शामिल हुए

चंपई सोरेन के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक और संस्थापक नेता लोबिन हेम्ब्रोम आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। श्री हेम्ब्रोम बोरियो विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक हैं। इस अवसर पर झारखंड भाजपा विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबू...

August 31, 2024 1:02 PM

गुजरात में बाढ़ के बाद स्थिति में सुधार

गुजरात में पिछले 24 घंटों में बारिश में कमी के बाद बाढ़ की स्थिति सामान्य हो रही है। बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य भी समाप्त कर लिया गया है। कच्छ और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों को छोड़कर, राज्य के किसी भी क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान वर्षा दर्ज नहीं की गई है।

August 31, 2024 12:57 PM

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों से हो रहे बारिश के कारण सामान्य जीवन प्रभावित

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हवा के कम दबाव के क्षेत्र के कारण आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो रही है। कल रात से हो रही लगातार बारिश से राज्‍य के विभिन्‍न क्षेत्रों में जन-जीवन पर असर पड़ा है। शहरों में सड़कों पर पानी भर गया है और निचले क्षेत्र पानी में डूब गए हैं। नहरों और जल-धाराओं में पानी का स्‍...

August 31, 2024 11:51 AM

भाजपा विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकेगी: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भाजपा चंपई सोरेन को महत्‍वपूर्ण जिम्मेदारी देगी। रांची में पत्रकारों से बात करते हुए श्री चौहान ने कहा कि श्री सोरेन को भी पार्टी की कोर कमेटी में शामिल किया जायेगा। श्री चौहान ने दावा कि...

August 31, 2024 10:48 AM

भूजल स्तर में तेजी से गिरावट के कारण पंजाब में जल संकट गंभीर

पंजाब के अधिकांश जिलों में भू-जल स्तर में तेजी से गिरावट के कारण पानी की अत्‍यधिक कमी हो गई है। राज्य के आठ जिलों में स्थिति बहुत चिंताजनक है। नौ जिलों में जलस्तर गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। केंद्रीय भू-जल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में लगभग 17 अरब घन मीटर भूजल ही उपलब्ध है जबकि राज्य में इ...

August 31, 2024 8:53 AM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिन की यात्रा पर उत्तराखंड रवाना होंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिन की यात्रा पर आज उत्तराखंड जाएंगे। उपराष्ट्रपति देहरादून में भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के वैज्ञानिकों, अध्‍यापकों और विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे। श्री धनखड़ देहरादून में राष्ट्रीय भारतीय सैनिक महाविद्यालय और ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आर्युर्विज्ञान संस्‍थान भी जाएंगे...

August 31, 2024 7:22 AM

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को पत्र, शिक्षा के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मांगा समर्थन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को पत्र लिखकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि देश के प्रत्येक बच्चे की राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के परिवर्तनकारी लाभों तक पहुंच हो।   उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री को लिखे पत्र मे...

August 30, 2024 8:38 AM

गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में बनी उच्च दबाव की स्थिति को देखते हुए उत्तर-पूर्वी अरब सागर में चक्रवाती तूफान की आशंका:  मौसम विभाग

मौसम विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में बनी उच्च दबाव की स्थिति को देखते हुए 12 घंटों के भीतर उत्तर-पूर्वी अरब सागर में चक्रवाती तूफान की आशंका व्यक्त की है। सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र के कई हिस्सों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। 24 घंटों के दौरान गुजरात के कई हिस्सों- कच्छ, देवभूमि द्वा...

August 30, 2024 8:38 AM

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में खेल अकादमी, खेल परिसर और खेल विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजगीर में अत्याधुनिक खेल अकादमी, खेल परिसर और खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। खेल परिसर में 24 बिस्तरों वाला अस्पताल भी है, जिसमें खेलों के दौरान आई चोट के अत्याधुनिक उपचार की सुविधा है। हमारे संवाददाता ने बताया कि यह देश का पह...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला