October 8, 2023 12:12 PM
सी.बी.आई. ने पश्चिम बंगाल नगर निकाय भर्ती घोटाले के सिलसिले में फिरहाद हाकिम के घर छापेमारी की
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो पश्चिम बंगाल नगर निकाय भर्ती घोटाले के सिलसिले में राज्य सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम के घर पर छापेमारी कर रही है। इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने भ्रष्टाचार के मामले में पश्चिम बंगाल के खाद्य और आपूर्ति मंत्री रथीन घोष के घर पर छापेमारी की थी...