क्षेत्रीय समाचार

March 18, 2024 12:27 PM

गुवाहाटी में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन कार्यक्रम का आज आयोजन किया गया

असम विधानसभा के सहयोग से केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय ने असम के सभी सरकारी विभागों के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने और कागजरहित विधायी प्रक्रिया के लिए आज गुवाहाटी में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन- एनईवीए कार्यक्रम का आयोजन किया है। नेवा का कार्यान्‍वयन असम विधानसभा की परिचालन गतिशीलता में क्रांतिकारी परिव...

March 18, 2024 8:33 AM

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और अंतिम चरण में एक जून को मतदान होगा

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और अंतिम चरण में एक जून को मतदान होगा। राज्‍य में कुल दो करोड़ बारह लाख 71 हजार से ज्‍यादा मतदाता है।

March 18, 2024 8:28 AM

मेघालय में 5-13 अप्रैल के बीच होगा स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन

मेघालय के प्रसिद्ध स्ट्रॉबेरी फल की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य का परिवहन, कृषि और किसान कल्याण विभाग साझा रूप से 5 से 13 अप्रैल के बीच स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन करेगा। स्ट्रॉबेरी एक मीठा और रसीला फल है, जो अपने विशेष स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को स्ट्रॉबेरी की ब...

March 18, 2024 8:24 AM

श्रीनगर के डल झील के तट पर आयोजित हुआ फॉर्मूला-4 कार शो, प्रधानमंत्री ने कहा- कश्मीर के लिए बेहतरीन अवसर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि श्रीनगर में डल झील तट पर आयोजित पहले फॉर्मूला-4 कार शो से भविष्‍य में जम्मू-कश्मीर की सुंदरता और प्रगति देखने को मिलेगी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि यह भारत मोटरस्पोर्ट्स को फलने-फूलने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। पहला फॉर्मूला-4 कार शो कल ...

March 17, 2024 9:03 PM

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना अब 4 जून के स्‍थान पर 2 जून का होगी

  निर्वाचन आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की तारीख    बदल दी है । इन राज्‍यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना अब 4 जून के स्‍थान पर 2 जून का होगी। आयोग ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।...

March 17, 2024 7:54 PM

छ्त्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अनाम नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों सहित 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

छ्त्तीसगढ के आर्थिक अपराध जांच ब्यूरो - ईओडब्ल्यू ने महादेव बुक ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अनाम नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों सहित 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ईओडब्ल्यू ने प्रवर्तन निदेशालय के आवेदन के बाद चार मार्च को इस मामले की जांच शुरू की थी। ईओडब्ल्यू ...

March 17, 2024 7:49 PM

हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा–हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव में एक करोड 99 लाख 38 हजार दो सौ 47 मतदाता भाग ले सकते हैं

हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा है कि हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव में एक करोड 99 लाख 38 हजार दो सौ 47 मतदाता भाग ले सकते हैं। राज्य में शहरी क्षेत्रों में छह हजार दो सौ 24 और ग्रामीण क्षेत्रों में 13 हजार 588 मतदान केंद्रों सहित कुल 19 हजार 812 मतदान केंद्र बनाये जायेंगे जिनम...

March 17, 2024 7:28 PM

निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद कल से आचार संहिता लागू कर दी गई है

निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद कल से आचार संहिता लागू कर दी गई है। इसके मद्देनजर राजधानी के विभिन्‍न क्षेत्रों से पोस्‍टर, पर्चे, वॉल पेंटिंग और इस तरह की सभी प्रचारक सामग्रियों को हटाया जा रहा है। इसके अलावा निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी चुनाव को लेकर मतदाता के बीच कई जागरुकता कार्य...

March 17, 2024 7:22 PM

शिवसेना (उद्धव गुट) के विधान परिषद सदस्य आमशा पडवी आज मुंबई में शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल

  महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव गुट) के विधान परिषद सदस्य आमशा पडवी आज मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए। श्री पडवी नंदूरबार जिले के शिवसेना के आदिवासी चेहरा थे। वे कई वर्षों से शिवसेना से जुडे हुए थे और नंदूरबार जिले में पार्टी की गतिविधियां ...

March 17, 2024 7:20 PM

दिल्‍ली पुलिस ने आज ऑपरेशन मिलाप के तहत कार्रवाई करते हुए एक तीन वर्षीय गुमशुदा बच्‍चे को उसके परिवार से मिलवाया

दिल्‍ली पुलिस ने आज ऑपरेशन मिलाप के तहत कार्रवाई करते हुए एक तीन वर्षीय गुमशुदा बच्‍चे को उसके परिवार से मिलवाया। कोटला मुबारकपुर पुलिस थाने के पुलिस कर्मियों के अथक प्रयास के बाद टीम को लापता बच्‍चा राजधानी के पिलांजी क्षेत्र मे मिला। पुलिस ने बताया कि बच्‍चे की पहचान उसके परिवार द्वारा की गयी और उ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला