क्षेत्रीय समाचार

September 1, 2024 8:17 PM

महाराष्ट्र के विदर्भ  के कुछ क्षेत्रों में आज मौसम की स्थिति बहुत खराब रही  

        महाराष्ट्र के विदर्भ  के कुछ क्षेत्रों में आज मौसम की स्थिति बहुत खराब रही। वाशिम और यवतमाल जिले खराब मौसम के कारण रेड अलर्ट पर हैं, जबकि बुलढाणा, अकोला, वर्धा और नागपुर ऑरेंज अलर्ट पर हैं। अमरावती जिले में कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, विदर्भ क्षेत्र के कई जिलों में...

September 1, 2024 8:02 PM

भाजपा ने आज राजधानी की 254 झुग्गी और सेवा बस्तियों में दिल्‍ली सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया  

      दिल्ली की झुग्गी-झोपडियों में नागरिकों की समस्‍याओं को रेखांकित करने के लिए भाजपा ने आज राजधानी की 254 झुग्गी और सेवा बस्तियों में दिल्‍ली सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के साथ भाजपा सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों और नेताओं ने झुग्ग...

September 1, 2024 7:55 PM

तेलंगाना में लगातार बारिश से राज्‍य के कई हिस्‍से जलमग्‍न

        तेलंगाना में लगातार बारिश से राज्‍य के कई हिस्‍से जलमग्‍न हो गये हैं। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं। सरकार ने 19 जिलों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है।     केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बंडी संजय कुमार ने कहा है कि स्थिति की गंभीरत...

September 1, 2024 7:50 PM

लखनऊ में 14वें हॉकी इंडिया कांग्रेस का आयोजन

          लखनऊ में आज 14वें हॉकी इंडिया कांग्रेस का आयोजन हुआ। इसमें सभी 31 राज्‍य सदस्‍य इकाईयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हॉकी इंडिया के अध्‍यक्ष डॉक्‍टर दिलीप तिर्की, महासचिव भोला नाथ सिंह और कोषाध्‍यक्ष शेकर जे मनोहरन इस कांग्रेस में मौजूद रहे। इस दौरान भारतीय हॉकी के भविष्‍य के साथ...

September 1, 2024 1:54 PM

तेलंगाना के विभिन्‍न हिस्‍सों में बहुत तेज वर्षा जारी

तेलंगाना के विभिन्‍न हिस्‍सों में बहुत तेज वर्षा जारी है। राज्य में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है और विभिन्न जिलों के निचले इलाकों में पानी भर गया है। राज्य सरकार ने ग्‍यारह जिलों के प्रशासन को रेड अलर्ट पर निर्देश जारी किए हैं और युद्धस्तर पर उपाय करने को कहा है। मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आपात ...

September 1, 2024 1:45 PM

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने मूसलाधार बारिश और बाढ़ की स्थिति की व्यापक समीक्षा की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने आज मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, मंत्रियों, जिला कलेक्टरों और एसपी सहित प्रमुख अधिकारियों के साथ टेलीकांफ्रेंस के माध्यम से विभिन्न जिलों में चल रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ की स्थिति की व्यापक समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिले एवं विभाग द्वारा...

September 1, 2024 1:47 PM

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बाढ़ के गंभीर हालात

आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में बूडामेरू बांध में दरार आने से और अम्‍बापुरम के निकट कामूला तथा वागालेरू नहर के तटबंध टूटने से बाढ़ के गंभीर हालात हो गए हैं। परिणामस्‍वरूप सुन्‍दरैया नगर, राजीव नगर, प्रकाश नगर और पाइपलाइन रोड सहित कई क्षेत्र पानी में डूब गए हैं। बाढ़ का पानी गलियों में बह रहा है और मकान...

September 1, 2024 12:55 PM

आंध्र प्रदेश: चक्रवाती तूफान असना ने कल रात कलिंगपट्टनम के पास तट को पार किया

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हालिया चक्रवाती तूफान असना के संबंध में एक अपडेट जारी किया है। अपडेट के मुताबिक चक्रवाती तूफान असना कल रात 12:30 बजे से 2:30 बजे के बीच कलिंगपट्टनम के पास तट को पार कर गया, जिससे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा पर काफी प्रभाव पड़ा। इस तूफान के परिणाम...

September 1, 2024 12:41 PM

जम्मू-कश्मीर: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए अनंतनाग का दौरा किया

जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पी. के. पोले ने आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कल अनंतनाग का दौरा किया।   मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वेरिनाग का भी दौरा किया जहां सांस्कृतिक नाटक, गायन कार्यक्रम, मतदाता प्रतिज्ञा सहित एक रंगीन स्वीप कार्यक्रम आयोजित...

September 1, 2024 12:32 PM

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सैनिक स्कूलों में लड़कियों को प्रवेश देने के निर्णय को परिवर्तनकारी कदम बताया

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सैनिक स्कूलों में लड़कियों को प्रवेश देने के निर्णय को परिवर्तनकारी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम दर्शाता है कि लैंगिक समानता और लैंगिक न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है। देहरादून में आज उत्तराखंड के राष्‍ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) के कै...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला