क्षेत्रीय समाचार

March 20, 2024 7:19 PM

पप्‍पू यादव के नाम से चर्चित राजेश रंजन ने अपनी जन अधिकारी पार्टी- जे ए पी का कांग्रेस में विलय कर दिया है

पप्‍पू यादव के नाम से चर्चित राजेश रंजन ने अपनी जन अधिकारी पार्टी- जे ए पी का कांग्रेस में विलय कर दिया है। उन्‍होंने नई दिल्‍ली में पार्टी मुख्‍यालय में कांग्रेस नेता पवन खेडा और मोहन प्रकाश की उपस्थिति में अपनी पार्टी का विलय किया। इस अवसर पर राजेश रंजन ने कहा कि वे अब कांग्रेस के लिए कार्य करेंगे...

March 20, 2024 5:54 PM

पुद्देचरी में, लोकसभा क्षेत्र से पहले दिन किसी भी प्रत्‍याशी ने चुनाव के लिए नामांकन नहीं किया

पुद्दुचेरी के जिला चुनाव अधिकारी ए. कुलोथुंगन ने बताया कि पुद्देचरी में, लोकसभा क्षेत्र से पहले दिन किसी भी प्रत्‍याशी ने चुनाव के लिए नामांकन नहीं किया।

March 20, 2024 5:35 PM

लद्दाख में करगिल से श्रीनगर को जोड़ने वाला मार्ग 35 दिनों तक बंद रहने के बाद फिर से खोल दिया गया है

  लद्दाख में करगिल से श्रीनगर को जोड़ने वाला मार्ग 35 दिनों तक बंद रहने के बाद फिर से खोल दिया गया है। करगिल क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण 15 फरवरी को इस मार्ग को बंद कर दिया गया था। इस मार्ग के जरिये होने वाली आवश्‍यक वस्‍तुओं की आपूर्ति और दूरदराज के लोगों के साथ सम्‍पर्क बाधित हो गया था। उचित...

March 20, 2024 5:17 PM

जम्मू-कश्मीर में चुनाव की तैयारियां

  केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को दो भौगोलिक क्षेत्र कश्मीर घाटी और जम्मू में बांटा गया है। इसका भौगोलिक क्षेत्रफल दो लाख 22 हजार 236 वर्ग किलोमीटर है जो देश के कुल क्षेत्रफल का 6 दशमलव सात-चार प्रतिशत है। प्रदेश की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या लगभग एक करोड 56 लाख है और कुल 86 लाख 92 हजार 646 म...

March 20, 2024 1:30 PM

केरलः इडुक्की में हुई सड़क दुर्घटना में एक वर्ष के बच्चे सहित चार की मौत

केरल के इडुक्की जिले में कल शाम सड़क दुर्घटना में एक वर्ष के बच्चे सहित चार लोग मारे गए। ये दुर्घटना उस समय हुई, जब चालक नियंत्रण खो बैठा और टैम्‍पो-ट्रैवलर मनकुलम के निकट दो सौ फीट गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में घायल तेरह लोगों को क्षेत्र के विभिन्‍न अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों मे...

March 20, 2024 1:26 PM

झारखण्ड के राज्‍यपाल सी.पी. राधाकृष्णन आज सुबह तेलंगाना के राज्‍यपाल का पदभार ग्रहण करेंगे

झारखण्ड के राज्‍यपाल सी.पी. राधाकृष्णन आज सुबह तेलंगाना के राज्‍यपाल का पदभार ग्रहण करेंगे। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्री राधाकृष्णन को तेलंगाना के राज्‍यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। तेलंगाना की राज्‍यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉक्टर तमिलिसाई सौंदरराजन ने दो दिन पहले त्यागपत्र दे दिया थ...

March 20, 2024 1:23 PM

लोकसभा चुनावः पहले चरण में राजस्‍थान की 12 सीटों के लिए अधिसूचना आज

लोकसभा चुनावों के पहले चरण में राजस्‍थान की 12 लोकसभा सीटों के लिए आज अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके लिए आज से 27 मार्च तक नामांकन भरे जा सकते हैं। प्रदेश की श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, नागौर, सीकर, झुन्‍झुनु, अलवर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, दौसा तथा करौली -धौलपुर की सीटों पर मतदान 19 अप्रैल को हो...

March 20, 2024 1:20 PM

तमिलनाडु में 19 अप्रैल को एक चरण में होगा मतदान, आज जारी होगी अधिसूचना

तमिलनाडु में 19 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा। चुनाव की अधिसूचना आज जारी हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 मार्च है। कांग्रेस व्हिप विजयाधारानी के निधन के बाद खाली हुई विलावानकोड विधानसभा के लिए उप-...

March 20, 2024 1:06 PM

लोकसभा चुनावः त्रिपुरा में आज से नामांकन भरने का काम शुरू हो जाएगा

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही त्रिपुरा में आज से नामांकन भरने का काम शुरू हो जाएगा। उम्‍मीदवार अगले सात दिनों के भीतर नामांकन भर सकते हैं। राज्‍य की दो लोकसभा सीटों में से पश्चिम त्रिपुरा की एक सीट के लिए 19 अप्रैल को चुनाव होगा।

March 20, 2024 1:02 PM

लोकसभा चुनावः असम में एनडीए-यूपीए के बीच होगा घमासान

पूर्वोत्तर राज्यों का प्रवेश द्वार असम इस बार लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन और विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले दलों के बीच कांटे की टक्‍कर का गवाह बनने के लिए तैयार है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला