क्षेत्रीय समाचार

March 23, 2024 1:55 PM

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफ़े की मांग को लेकर भाजपाइयों ने दिया धरना

दिल्‍ली के भाजपा के अध्‍यक्ष विरेन्‍द्र सचदेवा, पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन और पार्टी के कई नेताओं ने आज राजघाट पर महात्‍मा गांधी को पुष्‍पांजलि अर्पित की और भ्रष्‍टाचार के खिलाफ़ लड़ने का संकल्‍प लिया। उन्‍होंने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफ़े की मांग करते हुए धरना...

March 23, 2024 1:49 PM

पंजाबः संगरूर जिले के कई गांवों में जहरीली शराब पीने से 20 की मौत

पंजाब में संगरूर जिले के कई गांवों में जहरीली शराब पीने से मृतकों की संख्‍या बढ़कर 20 हो गई है। पुलिस की विशेष टीम इस मामले की जांच कर रही है और अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

March 23, 2024 1:11 PM

कश्‍मीर के बांदीपोरा में ईवीएम के रैंडम आवंटन का पहला चरण आयोजित किया गया

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कल कश्‍मीर के बांदीपोरा, उप-सचिवालय में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-ईवीएम के रैंडम आवंटन का पहला चरण आयोजित किया गया। जिला चुनाव अधिकारी, शकील-उल-रहमान इस अवसर पर मौजूद रहे।   श्री रहमान ने प्रतिभागियों को चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने में रैंडम आवंटन के बा...

March 23, 2024 1:09 PM

कश्मीर घाटी में संसदीय चुनावों के लिए बीयू-सीयू और वीवीपैट के आवंटन शुरू

कश्मीर घाटी में आगामी संसदीय चुनाव के मद्देनजर कुपवाड़ा जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए कल बैलेट यूनिट-बीयू, कंट्रोल यूनिट-सीयू और वी.वी.पी.ए.टी. के रैंडम आवंटन का पहला चरण आयोजित किया गया। यह प्रक्रिया कुपवाड़ा के जिला निर्वाचन अधिकारी आयुषी सूदन की देखरेख में हुई। रैंडम आवंटन का उद्देश्य ...

March 23, 2024 11:58 AM

त्रिपुराः धीरे-धीरे तेज़ हो रहा है लोकसभा का चुनाव-प्रचार, अप्रैल में होगा मतदान

त्रिपुरा में 19 और 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले दो चरण के लिए प्रचार धीरे-धीरे तेज हो रहा है। बड़ी पार्टियों ने भी चुनावी प्रचार के लिए कमर कस ली है। त्रिपुरा की दो लोकसभा सीटों में, त्रिपुरा पश्चिम संसदीय सीट के लिए 19 अप्रैल, जबकि त्रिपुरा पूर्व के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा।

March 23, 2024 11:52 AM

मध्‍य प्रदेशः 4 चरणों में पूरी होगी लोकसभा की 29 सीटों के लिए चुनावी-प्रक्रिया

मध्‍य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। पुलिस और अन्‍य प्रवर्तन एजेंसियों ने राज्‍य में लोकसभा चुनाव के सिलसिले में 14 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक की कई सामग्री जब्‍त की हैं।

March 22, 2024 2:12 PM

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पार्टियां और उम्‍मीदवार पूरी तरह से प्रचार अभियान में शामिल

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पार्टियां और उम्‍मीदवार पूरी तरह से प्रचार अभियान में शामिल हो चुके हैं। तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेता और महासचिव अभिषेक बंद्योपाध्‍याय आज पूर्व बर्धमान जिले के कटवा में एक सार्वजनिक रैली में भागीदारी करेंगे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष डॉक्‍टर सुकांतो मजुमदार अपने संसदीय न...

March 22, 2024 1:53 PM

बिहार आज अपना 112वां स्‍थापना दिवस मना रहा है

बिहार आज अपना 112वां स्‍थापना दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 1912 में बंगाल से अलग करके बिहार राज्य का गठन किया गया था। राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बिहार के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई दी है। सोशल मीडिया के एक पोस्ट में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि बिहार भारतीय संस्...

March 22, 2024 1:48 PM

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान होगा

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान होंगा। पहले चरण की अधिसूचना के बाद 12 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जबकि दूसरे चरण की अधिसूचना 28 मार्च को जारी होने के साथ 13 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इन चुनावों में 5 क...

March 22, 2024 1:47 PM

25 मार्च को रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी

होली के त्योहार 25 मार्च के दिन, रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से सेवाएं दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला