क्षेत्रीय समाचार

September 2, 2024 9:16 PM

तेलंगाना में उत्तरी जिलों में तेज बारिश जारी

तेलंगाना में, उत्तरी जिलों में तेज बारिश जारी है, लेकिन राज्य के बाकी हिस्सों में सुबह से बारिश में कुछ कमी आई है।     इस बीच, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने वर्षा से प्रभावित खम्मम और सूर्यापेट जिलों का दौरा किया। उन्‍होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राहत उपायों की समीक्षा की। श्री रेड्डी ने प्रधानमंत्र...

September 2, 2024 9:15 PM

गुजरात के कई हिस्सों में आज तेज बारिश हुई

गुजरात के कई हिस्सों में आज तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य में अगले चार दिनों में तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। सूरत और भरूच जिले के लिए कल तेज बारिश की चेतावनी  जारी की गई है। दक्षिण गुजरात के तापी, नवसारी और सूरत में भी आज तेज बारिश हुई।  

September 2, 2024 9:04 PM

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में तेज बारिश जारी

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में तेज बारिश जारी है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और फसलों को गंभीर नुकसान हुआ है। बारिश से परभणी, नांदेड़, बीड, जालना और हिंगोली जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, जिससे नदियाँ उफान पर हैं, बाढ़ आ गई है और सड़कें और राजमार्ग बंद हो गए हैं।     परभणी जिल...

September 2, 2024 6:06 PM

दिल्ली हाट में 14 दिवसीय प्रदर्शनी ‘छाप’ का हुआ शुभारंभ

वस्‍त्र मंत्रालय के सहयोग से राष्‍ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्‍थान द्वारा आयोजित 14 दिवसीय प्रदर्शनी छाप आज दिल्ली हाट में शुरू हुई। मंत्रालय ने कहा है कि यह प्रदर्शनी संस्‍थान के विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों और कारीगरों के बीच रचनात्मक सहयोग को दर्शाती है।   इस प्रदर्शनी में देश भर से आय...

September 2, 2024 5:28 PM

जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में चट्टान गिरने से दो महिला-तीर्थयात्रियों की मौत, एक की हालत गंभीर

जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में चट्टान गिरने से आज दो महिला तीर्थयात्रियों की मृत्‍यु हो गई और एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना पंछी हेलीपैड के पास हुई। घायल लड़की का अस्पताल में उपचार चल रहा है। भूस्खलन और पत्थरों के गिरने से मंदिर का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वैष्णो देवी श...

September 2, 2024 5:10 PM

गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने के लिए केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने के कायन्स सेमीकॉन प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्ताव को स्‍वीकृति दे दी है। इस इकाई की स्‍थापना तीन हजार 300 करोड़ रुपये के निवेश से होगी।     इसकी क्षमता 60 लाख चिप प्रतिदिन निर्माण करने की होगी। इस इकाई में बनी चिप वाहनों, उपभोक्...

September 2, 2024 5:23 PM

तेलंगाना में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 16 लोगों की मौत

तेलंगाना में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रीधर बाबू ने आज हैदराबाद में मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने राहत उपाय तेज कर दिए हैं। खम्मम, महबुबाबाद और सूर्यापेट जिलों में स्थिति अभी भी गंभीर है।     इस बीच, मुख्यमंत्री रेवं...

September 2, 2024 7:43 AM

महाराष्‍ट्र: मुम्‍बई के निकट चैम्‍बूर में एक कार के टैंकर से टकरा जाने से तीन लोगों की मृत्‍यु, तीन घायल

महाराष्‍ट्र में कल मुम्‍बई के निकट चैम्‍बूर इलाके में एक कार के सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा जाने से तीन लोगों की मृत्‍यु हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कार तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।

September 2, 2024 7:26 AM

कोलकाता में फिल्‍म जगत की हस्तियों ने आर.जी. कर अस्‍पताल में ट्रेनी डॉक्‍टर से दुष्‍कर्म और हत्‍या मामले में किया विरोध प्रदर्शन

कोलकाता में कल रात फिल्‍म जगत के प्रमुख कलाकारों और अन्‍य हस्तियों ने पिछले महीने आर.जी. कर अस्‍पताल में ट्रेनी डॉक्‍टर से दुष्‍कर्म और हत्‍या मामले में न्‍याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। शहर के कॉलेज स्‍क्‍वॉयर से आरम्‍भ हुई रैली में अपर्णा सेन, स्‍वास्तिका मुखर्जी, सुदिप्‍ता चक्रवर्ती, च...

September 2, 2024 6:55 AM

उत्तर प्रदेश सरकार वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वैदिक- थ्री-डी संग्रहालय का कराएगी निर्माण

उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में एक वैदिक- थ्री-डी संग्रहालय का निर्माण कराएगी। यह संग्रहालय भारतीय ज्योतिष, खगोल विज्ञान और वैदिक साहित्य को समर्पित होगा। मुख्यमंत्री ने कल काशी विश्वविद्यालय के अपने पहले दौरे के दौरान य...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला