क्षेत्रीय समाचार

April 4, 2024 8:22 PM

बिहार के किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका व भागलपुर में दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया आज समाप्‍त 

बिहार के किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका और भागलपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया आज समाप्त हो गई। सभी पांच संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 86 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरे। भागलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सबसे अधिक 21 उम्मीदवारो...

April 4, 2024 8:23 PM

दिल्‍ली में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार शुरू

राजधानी दिल्‍ली में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार शुरू कर दिया गया है। सभी दलों के उम्‍मीदवार राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों और कार्यकर्ताओं से मिल रहे है और अपने-अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे है। दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजप...

April 4, 2024 8:25 PM

सिक्किम में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए कुल 13 महिला उम्मीदवार मैदान में

सिक्किम में एक साथ होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए कुल 13 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्‍य में लोकसभा की एकमात्र और विधानसभा की 32 सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इस बार लोकसभा के लिए एक निर्दलीय महिला उम्मीदवार और विधानसभा चुनाव के लिए 12 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ ...

April 3, 2024 8:52 PM

तेलंगाना में संगारेड्डी जिले के हथनूर मंडल में एस.बी. कार्बनिक रसायन कारखाने के रिएक्टर में विस्फोट से सात लोगों की मौत

तेलंगाना में आज संगारेड्डी जिले के हथनूर मंडल में एस.बी. कार्बनिक रसायन कारखाने के रिएक्टर में विस्फोट से सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कारखाने के परियोजना प्रबंधक भी शामिल हैं। हादसे में 25 अन्य लोग घायल हो गये। चार मजदूरों की हालत गंभीर है। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती क...

April 3, 2024 8:47 PM

पूर्वी और प्रायद्वीप क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक लू चलने का अनुमान

मौसम विभाग ने पूर्वी और प्रायद्वीप क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक लू चलने का अनुमान लगाया है। उत्‍तरी कर्नाटक, ओडिसा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड, तेलंगाना, और आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्रों में लू की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक दो से तीन डिग्र...

April 3, 2024 8:42 PM

राजौरी के सीमांत जिले थाना मंडी और गंभीर ब्राह्मण इलाकों में व्यापक अभियान स्वीप शुरू

जम्मू-कश्मीर में मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्‍य से आज राजौरी के सीमांत जिले थाना मंडी और गंभीर ब्राह्मण इलाकों में एक व्यापक अभियान स्वीप  शुरू किया गया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि अभियान का प्राथमिक उद्देश्य संविधान में निहित वोट के अधिकार के महत्व को उजागर करना था। स्‍वीप टीम के ...

April 3, 2024 8:40 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा-एलडीएफ के उम्मीदवार और भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी नेता एनी राजा ने आज केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा-एलडीएफ के उम्मीदवार और भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी नेता एनी राजा ने आज केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। दोनों नेता बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने जिला कार्यालय पहुंचे।

April 3, 2024 8:37 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को देहरादून और मसूरी जायेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को देहरादून और मसूरी जायेंगे। एक दिवसीय दौरे के दौरान श्री धनखड़, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में आई ए एस-2023 बैच के पहले चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति अकादमी के संकाय सदस्यों के साथ भी बातचीत क...

April 3, 2024 8:31 PM

पंजाब और हरियाणा उच्‍च न्‍यायालय ने निर्वाचन आयोग की हरियाणा के करनाल विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की अधिसूचना पर रोक लगाने की याचिका रद्द कर दी है

पंजाब और हरियाणा उच्‍च न्‍यायालय ने निर्वाचन आयोग की हरियाणा के करनाल विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की अधिसूचना पर रोक लगाने की याचिका रद्द कर दी है। यह सीट 13 मार्च को मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल के इस्‍तीफे से रिक्‍त हुई थी। न्‍यायमूर्ति सुधीर सिंह और हर्ष बांगर की पीठ ने याचिका को खारिज किया। हरियाणा के...

April 3, 2024 8:25 PM

मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है

मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूची में मथुरा से प्रत्याशी बदल दिया गया है और अब कमलकांत उपमन्यु की जगह सुरेश सिंह यहां से चुनाव लड़ेंगे। वहीं लखनऊ से भाजपा उम्मीदवार रक्षा मं...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला