क्षेत्रीय समाचार

April 7, 2024 9:13 PM

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में रोड-शो कर प्रचार अभियान की शुरुआत की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के जबलपुर में रोड-शो कर राज्य में अपने प्रचार की शुरुआत की। रोड-शो के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। प्रधानमंत्री के आज के रोड-शो का जबलपुर के अलावा आसपास के तीन लोकसभा क्षेत्रों मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़...

April 7, 2024 9:10 PM

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन वापस लेने का कल आखिरी दिन

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन वापस लेने का कल आखिरी दिन है। इस चरण में 12 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसमें बाहरी मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र के कुछ हिस्से भी शामिल हैं। मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र के एक हिस्से में मतदान 19 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण में केरल की 20, कर्न...

April 7, 2024 9:05 PM

अगरतला में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोकतंत्र के लिए साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में आज मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में, लोकतंत्र के लिए साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया था। यह आयोजन निर्वाचन आयोग के सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रकम -स्‍वीप के अंतर्गत किया गया। अभियान में लगभग एक सौ साइकिल चालकों ने भागीदारी की।

April 7, 2024 9:00 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर में लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष अभियान दल की महिला जवानों को तैनात किया गया

जम्‍मू-कश्‍मीर में लोकसभा चुनाव को देखते हुए विशेष अभियान दल की महिला जवानों को तैनात किया गया है। यह टुकडी जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस का हिस्‍सा है और इसे आतंकरोधी बल के रूप में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त है। आठ सदस्‍यों वाली यह टुकडी पूरी तरह से स्‍व‍चलित हथियारों और बुलेट प्रूफ जैकेट से लैस है। इस टुकडी क...

April 7, 2024 8:53 PM

केरल में सभी राजनीतिक दलों की ओर से लोकसभा के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर

केरल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, कांग्रेस के नेतृत्व में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट और वाम दलों के नेतृत्व में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट का चुनाव प्रचार जोरों पर है। केरल में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। राज्‍य में कल नामांकन वापस लेने क...

April 7, 2024 8:49 PM

राजधानी में नशे में गाड़ी चलाने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई- यातायात पुलिस

दिल्‍ली यातायात पुलिस ने आज बताया कि राजधानी में नशे में गाड़ी चलाने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। यातायात पुलिस के अनुसार, इस वर्ष के पहले तीन महीने में ही छह हजार पांच सौ 91 उल्लंघनकर्ताओं पर मामले दर्ज किये गए हैं। यातायात पुलिस ने इस संबंध में एक समीक्षा बैठक की है। यातायात पुलिस आने व...

April 7, 2024 8:41 PM

दिल्ली में कई दिनों से वायु गुणवत्‍ता लगातार मध्‍यम श्रेणी में बनी हुई है

राजधानी में पिछले कई दिनों से वायु गुणवत्‍ता लगातार मध्‍यम श्रेणी में बनी हुई है। केन्‍द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज शाम सात बजे वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 173 रहा। शून्‍य से 50 तक वायु गुणवत्‍ता अच्‍छी मानी जाती है। 51 से एक सौ तक के बीच की वायु गुणवत्‍ता संतोषजनक, 101 से 200 के बीच सामान्‍...

April 7, 2024 8:38 PM

दिल्ली में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना

राजधानी दिल्‍ली में आज मौसम सामान्‍य रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार, आज का अधिकतम तापमान 35 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम तापमान 16 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है। कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमा...

April 7, 2024 8:30 PM

दिल्‍ली मेट्रो कल से 5 मई तक ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण करेगी

दिल्‍ली मेट्रो कल से 5 मई तक ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण करेगी। इसका आयोजन ट्रांसपोर्ट स्‍ट्रैटजी सेंटर, लंदन के सहयोग से किया जा रहा है। सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य यात्री सेवा की गुणवत्ता में सुधार के बारे में लोगों की राय जानना है। दिल्‍ली मेट्रो के अनुसार, इस सर्वेक्षण में भागीदारी के लिए द...

April 7, 2024 8:12 PM

आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तारी के विरोध में, आज आम आदमी पार्टी ने जंतर-मंतर पर एक दिन का सामूहिक उपवास किया। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तारी के विरोध में, आज आम आदमी पार्टी ने जंतर-...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला